उत्तराखण्ड

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक निदेशालय में विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक

देहरादून:-  प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को देश के प्रथम सीडीएस स्व.जनरल विपिन रावत जी की स्मृति में नव निर्मित स्मारक उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में कालीदास रोड, स्थित  सैनिक कल्याण निदेशालय के सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने कार्यक्रम की रूपरेखा को सुनियोजित ढंग से करने के भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देहरादून में सरकार द्वारा देश के प्रथम सी०डी०एस० स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत जी की स्मृति में स्मारक का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें जनरल रावत की प्रतिमा भी स्थापित की गई है उन्होंने कहा प्रदेश के युवाओं सहित समस्त उत्तराखण्डवासियों का जो स्नेह और सम्मान जनरल बिपिन रावत जी के प्रति था उस सम्मान और स्नेह के लिए जनरल साहब हमेशा समर्पित रहते थे। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि देहरादून के कनक चौक के निकट पार्क में स्मारक निर्माण किया जाए जहां पर उनकी करीब 9 फीट की प्रतिमा स्थापित की गई है।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि 14 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सी०डी०एस० स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत जी की स्मृति में निर्मित मूर्ति का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम में सी०डी०एस० स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत के परिवारजन सहित पूर्व सैनिक उपस्थित रहेंगे। बैठक के उपरांत मंत्री ने कनक चौक स्थित निर्माणाधीन स्मारक का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए शीघ्र अति शीघ्र निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने कहा सरकार शहीदों के सम्मान और उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्यरत है।  इस अवसर पर सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर अमृतलाल लाल सहित अधिकारीगण एवं पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago