उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की नौ दुग्ध संघ सीटों में से आठ सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों ने निर्विरोध जीत की हासिल

हल्द्वानी :-  उत्तराखंड की नौ दुग्ध संघ सीटों में से आठ सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों ने निर्विरोध जीत हासिल की। 5 फरवरी को समिति सदस्यों की सीटों पर मतदान होने के बाद छह फरवरी को सभापति चुने गए। इस दौरान विजयी प्रत्याशियों में सभी भाजपा के लोग हैं। डेयरी निदेशालय से चयनित दुग्ध संघ अध्यक्षों की सूची जारी करते हुए आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। डेयरी दुग्ध उत्पादक संघ के आठ जिलों में चुनाव संपन्न हो चुके हैं। राज्य में कुमाऊं मंडल के ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, चम्पावत व अल्मोड़ा में चुनाव होने थे। वहीं गढ़वाल मंडल के देहरादून, चमोली और पौढ़ी (श्रीनगर) में दुग्ध संघ के समिति सदस्यों से लेकर जिला दुग्ध संघ अध्यक्षों के चुनाव पर विराम लग चुका है। इन चुनावों में आठों जिलों के दुग्ध संघ सीटों पर निर्विरोध भाजपा की जीत दर्ज हुई है।इसमें दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. देहरादून में भूमि सिंह, पौढ़ी (श्रीनगर) में दीपा देवी, चमोली में मंजू देवी, ऊधमसिंह नगर में प्रभा रावत, चम्पावत में पार्वती देवी, पिथौरागढ़ में भावना भट्ट और अल्मोड़ा में गिरीश चंद्र खोलिया ने निर्विरोध जीत हासिल की है। डेयरी विकास निदेशालय के निदेशक संजय खेतवाल ने बताया कि सभी राज्य की आठ सीटों पर निर्विरोध प्रत्याशी चुने गए हैं। सभी के आधिकारिक निर्वाचन आदेश पत्र भी जारी कर दिए गए हैं।

16 दिन बाद होंगे नैनीताल दुग्ध संघ के चुनाव

नैनीताल दुग्ध उत्पादक संघ लि. के चुनाव को भी हाई कोर्ट से हरी झंडी मिल गई है। सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण उत्तराखंड देहरादून के सचिव रमिंद्री मंदवाल की ओर से चुनाव कराने के निर्देश भी जारी हो चुके हैं। डेयरी विकास निदेशालय के निदेशक संजय खेतवाल ने बताया कि आगामी 21 व 22 फरवरी को नैनीताल-लालकुआं दुग्ध उत्पाक संघ लिमिटेड के चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।इसमें 21 फरवरी को दुग्ध समितियों के सदस्य और 22 फरवरी को दुग्ध संघ सभापति का चुनाव कराया जाएगा। अब देखना यह है कि राज्य की बाकी आठ सीटों की तरह क्या नैनीताल दुग्ध संघ पर भी निर्विरोध प्रत्याशी का दबदबा रहेगा या दावेदारों को कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago