भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सिमरन गाबा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार देर रात वह बालकनी से गिर गई थी। कुछ समय पहले ही उन्हें संगठन ने पदमुक्त किया था। परिजन उन्हें उपचार के लिए एसपीएस राजकीय अस्पताल लाए थे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक सिमरन के पति मुकेश गाबा ने भी करीब तीन माह पूर्व कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। मुकेश गाबा व्यवसायी हैं। पति पत्नी में किसी बात को लेकर अनबन की खबरें भी सामने आई हैं। मई माह के शुरुआती सप्ताह में सिमरन के पति मुकेश गाबा ने फेसबुक पर लाइव आकर सिमरन पर आरोप लगाए थे।
मुकेश ने भाजपा के कई पदाधिकारियों व मंत्रियों को लेकर भी कुछ बातें कही थी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केआर पांडे ने कहा कि पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…