देहरादून (डोईवाला) :- गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेसी विधायकों के व्यवहार से आक्रोशित भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्त्ताओं ने डोईवाला चोक पर कांग्रेस विधायकों का पुतला फूंका। कांग्रेस के विधायकों के विरुद्ध नारेबाजी की। भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष आरती लखेडा ने कहा कि सदन में विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष कांग्रेस विधायकों का व्यवहार निंदनीय है।
भाजपा नगर अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि सत्र में राज्य के विकास के लिए कार्य किया जाना चाहिए था। परंतु कांग्रेस के विधायक व्यवधान डालने का कार्य कर रहे हैं। पूर्व मंडल उपाध्यक्ष आशा सेमवाल ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेसी विधायकों का व्यवहार सत्र में रहा ।उससे प्रदेश की छवि खराब हुई है।सदन में राज्य के विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। पुतला फूंकने वालों में राजेंद्र तड़ियाल, कृष्णा तडियाल, पूनम तोमर, राममूर्ति, कोमल देवी, रविंदर बेलवाल, सुबोध नौटियाल, आदेश पवार, रामकिशन,विनीत मनवाल,हेमलता जोशी,नितिन कोठारी आदि मौजूद रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…