उत्तराखण्ड

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में बजट सत्र न कराने का समर्थन करने वाले कांग्रेस विधायकों से पार्टी मांगेगी जवाब- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा

देहरादून:- ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में बजट सत्र न कराने का समर्थन करने वाले कांग्रेस विधायकों से पार्टी जवाब मांगेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा, बजट सत्र गैरसैंण में न करना राज्य आंदोलन के शहीदों का अपमान है। देहरादून में बजट सत्र कराने के लिए पत्र में हस्ताक्षर करने वाले जनप्रतिनिधियों ने शहीदों और आंदोलनकारियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

माहरा ने कहा, 40 विधायकों के हस्ताक्षर युक्तपत्र के बाद प्रदेश सरकार ने कैबिनेट में बजट सत्र देहरादून में कराने का निर्णय लिया है। सरकार का यह फैसला राज्य गठन की भावनाओं के विपरीत है। कांग्रेस सरकार के समय गैरसैंण में टेंट में भी सत्र चलाया और अवस्थापना विकास की नींव रखी। आज भराड़ीसैंण में विधानसभा का भव्य भवन बना है।

अगर सरकार फरवरी व मार्च में गैरसैंण में सत्र नहीं कर सकती, तो फिर कब करेगी। जनप्रतिनिधि भी गैरसैंण की भावनाओं को नहीं समझते, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। 2022 में विस चुनाव से पहले भाजपा सरकार ने ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा की, लेकिन गैरसैंण जाने से बच रही है। सत्र कहां कराना है, सरकार की जिम्मेदारी है। कहा, पत्र में कांग्रेस के विधायकों ने भी हस्ताक्षर किए तो पार्टी उनसे भी बात कर जवाब मांगेंगी।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

12 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

12 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

12 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

12 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

12 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

12 months ago