उत्तराखण्ड

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा 27 फरवरी को राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित की जाएगी प्रतीकात्मक विधानसभा

देहरादून:- गैरसैंण में बजट सत्र आहूत न करने पर कांग्रेस में सरकार के प्रति खासा रोष है। 27 फरवरी को गैरसैंण में बजट सत्र आयोजित न करने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ‘INDIA’ गठबंधन के साथ गैरसैंण में प्रतीकात्मक विधानसभा का आयोजन करने जा रही है। जिसमें कांग्रेस के नेता मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और विधायकों के किरदाए निभाएंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि 27 फरवरी को राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में प्रतीकात्मक विधानसभा आयोजित की जाएगी। राज्य आंदोलनकारी और राज्य निर्माण में शहीद हुए आंदोलनकारियों की गैरसैंण को राजधानी घोषित करने की प्रमुख मांग थी। इसी जनभावना का सम्मान करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व वाली सरकार ने वहां विधानसभा भवन और अन्य ढांचों का निर्माण करवाया था।

गैरसैंण में विधानसभा का सत्र भी आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा, जब वहां विधानसभा का भवन नहीं बना था, तब टेंट में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई थी, लेकिन अब भाजपा सरकार आंदोलनकारियों की भावनाओं की अनदेखी करते हुए वहां विधानसभा सत्र आयोजित करने से परहेज कर रही है। अंकिता भंडारी हत्याकांड समेत उठाए जाएंगे अन्य मुद्दे करन माहरा ने कहा कि पर्वतीय राज्य की राजधानी में अगर फरवरी और मार्च में विधानसभा सत्र आयोजित नहीं होंगे, तो कब आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रतीकात्मक विधानसभा में अंकिता भंडारी हत्याकांड, भू-कानून, अग्निपथ योजना, जोशीमठ आपदा, केदारनाथ के गर्भगृह में सोने की परत का मामला, UKSSSC भर्ती घोटाला, पटवारी भर्ती पेपर लीक, किसानों से संबंधित मामले और महिलाओं पर बढ़ते अपराध जैसे मुद्दों पर प्रश्न उठाए जाएंगे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago