देहरादून:- भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने एक निर्धन परिवार की बेटी का विवाह कराने में विशेष आर्थिक सहयोग किया। पिछले दिनों शिवाजी नगर वार्ड 24 में भीषण अग्निकांड हुआ था, जिसमें कई परिवार के घर जल गए थे। भाजपा महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ, उमेश अग्रवाल ने सभी परिवारों से मिलकर उनकी स्थिति का जायजा लिया था। तभी मौके पर रविंद्र साहनी के परिवार,जिसमें उनकी बेटी का विवाह होना था।
परिवार ने विवाह के लिए धनराशि एकत्र की थी जो कि आग में जलकर राख हो गई थी। महानगर अध्यक्ष के इस बात को लेकर उनके परिवार के प्रति संवेदना रखते हुए उनकी बेटी सकीना का विवाह मोनी साहनी से करवा कर दोनों जनों को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष विशाल कुमार, पूर्व सभासद मुरली शर्मा, जितेंद्र मिश्रा, दशरथ सनी, तुलसी साहनी,रणजीत सिंह, राजेश दास, संजय वाल्मीकि, अंकित वाल्मीकि, हरि सिंह, अनूप दयाल, राकेश कोटियाल आदि स्थानीय क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…