उत्तराखण्ड

भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल की अध्यक्षता में व्यापार मंडलों की बैठक, देहरादून में 21 तारीख को आक्रोश रैली का आयोजन

देहरादून:-  भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में दून उद्योग व्यापार मंडल समस्त देहरादून के व्यापार मंडलों के साथ एक बडी बैठक हुई। जिसमें लगभग डेढ़ सौ इकाइयों के अध्यक्ष और महासचिव उपस्थित रहे बैठक का मुख्य उद्देश्य बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर 21 तारीख को एक आक्रोश रैली शांति मार्च देहरादून में हो रही है उसके पक्ष में बाजार से लगातार यह विषय आ रहा था कि व्यापारी इसमें अपने बांग्लादेश में हिंदू भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलकर खड़ा है।  दून व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन नागलिया ने बताया कि आज जिस तरीके की स्थिति बांग्लादेश में बनी है सभी व्यापारियों ने भारी चिंता व्यक्त की और साथ-साथ यह भी कहा अल्पसंख्यक हिंदुओं को जिस तरीके से वहां पर निशाना बनाया गया उसकी हम सब व्यापारी कड़ी निंदा करते हैं। व्यापारियों में कल से लगातार इस बात की चर्चा हो रही थी की शांति मार्च में सभी प्रतिभागी करना चाहते हैं और 21 अगस्त को बाजार नहीं खुलना चाहिए चूंकि सभी लोग प्रतिभाग करना चाहते हैं ।

बैठक में मुख्य विषय हिंदुओं पर पूरे बांग्लादेश में जिस तरीके से हमारे मंदिरों को निशाना बनाया गया जिस तरीके से हमारे महिलाओं पर अत्याचार किए गए हैं व्यापार मंडल कड़ी निंदा करता है। व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया देहरादून के समस्त बाजार 21 तारीख को दोपहर 1:00 बजे तक बंद रहेंगे और देहरादून व्यापार मंडल के प्रतिनिधि इस आक्रोश रैली के समर्थन सभी लोग प्रातः 10:30 बजे गांधी पार्क पहुंचेंगे और गांधी पार्क पहुंचने के बाद वहां से शांति मार्च करते हुए पलटन बाजार होते हुए कचहरी मे डीएम को ज्ञापन देंगे ।a

महामंत्री सुनील मेसन ने कहा पूरा व्यापारी समाज अपने बांग्लादेश हिंदू भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और उनके सहयोग में जो भी आवश्यक होगा करना होगा वो हम अवश्य करेंगे। पेट्रोल संगठन के अध्यक्ष ने कहा उसे दिन पेट्रोल पंप बंद रहेंगेl इस अवसर पर अनिल गोयल (संरक्षक) विपिन नागलिया (अध्यक्ष) सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल (कार्यकारी अध्यक्ष) डी डी अरोड़ा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) सुनील मेसोंन (महासचिव) कमलेश अग्रवाल (कोषाध्यक्ष) मोहित भाटिया (सह सचिव) अक्षत जैन ,आशीष मित्तल, विवेक अग्रवाल, अनिल माटा, संजय कनौजिया, हरीश कोहली, पंकज गुप्ता, मोहित भाटिया ,ड्रोन गुलाटी प्रमोद गुप्ता आदि उपस्थित रहे>

दून उद्योग व्यापार मंडल देहरादून

भवदीय

अक्षत जैन

दून व्यापार मंडल देहरादून

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago