उत्तराखण्ड

देहरादून में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में पेट्रोल पंप और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद

देहरादून :-  बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में देहरादून में आज दो घंटे पेट्रोल पंप एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। सोमवार को देहरादून पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने आयल कंपनी एवं जिला पूर्ति कार्यालय को पत्र भेजकर पंप बंद करने की सूचना दे दी थी।  देहरादून डिस्ट्रीब्यूटर्स पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष मित्तल ने बताया सोमवार को व्यापारियों की प्रतिष्ठान बंद को लेकर बैठक हुई थी। जिसमें सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक पेट्रोल पंप एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करने का फैसला लिया गया। व्यापारियों ने पंप एसोसिएशन से भी समर्थन मांगा।

सभी संगठन गांधी पार्क से घंटाघर होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय में डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजेंगे। दस बजे बड़ी संख्या में व्यापारी गांधी पार्क पहुंचे और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में इस आक्रोश रैली में शामिल हुए। दून उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि बड़ी संख्या में इस रैली में सम्मिलित व्यापारी राष्ट्रपति को ज्ञापन देने मोन आक्रोश के साथ गांधी पार्क से डीएम कार्यालय के लिए निकले हैं।

महामंत्री सुनील मैसोन ने कहा कि बांग्लादेश में जो हिंसक घटनाओं की फोटो व वीडियो के माध्यम से अत्याचार दिखाई दे रहा है, जिसमे किस तरह से हमारी मां और बहनों एवं व्यापारियों के प्रतिष्ठानों को उजाड़ा जा रहा है। उसके विरोध में आक्रोश रैली में दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मण्डल के समस्त पदअधिकारी गण व व्यापारी बड़ी संख्या में शामिल है। रैली गांधी पार्क से कचहरी तक गई और डीएम कार्यालय में डीएम सोनिका को ज्ञापन दिया।

पत्र में बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर वहां की सरकार से समन्वय बनाने की मांग की गई है। बताया सभी पंप संचालकों को मंगलवार को बंद का सर्कुलर जारी किया गया था। जिन पंप संचालकों को सर्कुलर नही मिला। उन्हें दूरभाष के माध्यम से अवगत कराया गया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago