उत्तराखण्ड

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज चुनाव प्रचार गरमाने आएंगे उत्तराखंड, करेंगे पिथौरागढ़ व विकासनगर में चुनावी जनसभाएं

हरिद्वार:-  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बृहस्पतिवार को चुनाव प्रचार गरमाने उत्तराखंड आएंगे। दो दिवसीय दौरे में वह पिथौरागढ़ और विकासनगर में चुनावी जनसभाएं करेंगे। उनका हरिद्वार में एक रोड शो भी होगा। इसके अलावा बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, शक्ति केंद्र स्तर की महत्वपूर्ण त्रिदेव सम्मेलन एवं लोकसभा स्तर की चुनाव कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे।

रिस्पना पुल स्थित पार्टी के प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता में पार्टी विधायक विनोद चमोली ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चार अप्रैल को अल्मोड़ा लोकसभा के अंतर्गत पिथौरागढ़ के देव सिंह ग्राउंड में दोपहर 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। उसी दिन अपराह्न 3:00 बजे वह देहरादून के विकासनगर में बाजार चौक में जनसभा के माध्यम से पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करेंगे।

उसके उपरांत शाम 4:30 बजे देहरादून में टिहरी लोकसभा की कोर कमेटी बैठक में शामिल होंगे। अपने प्रवास के दूसरे दिन नड्डा शुक्रवार को सुबह 10.50 बजे हरिद्वार स्थित माया देवी मंदिर आश्रम प्रांगण में साधु-संतों के साथ संवाद कर संतों का आशीर्वाद भी लेंगे। दोपहर 12:20 पर हरिद्वार शहर रोड शो में शिरकत करेंगे। पत्रकार वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता सुनीता विद्यार्थी, हनी पाठक, कमलेश रमन और आईटी संयोजक अजीत नेगी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

अपने प्रवास के अंतिम कार्यक्रम में वह गुरुकुल विश्वविद्यालय में वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी के साथ चुनाव की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण त्रिदेव सम्मेलन में शामिल होंगे। इस सम्मेलन जिला, मंडल व शक्ति केंद्र व बूथों से करीब 12 हजार से अधिक कार्यकर्ता जुटेंगे। इन सभी को नड्डा जीत का मंत्र देंगे। इसमें वह बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक और शक्ति केंद्र संयोजक को चुनाव की रणनीति को कैसे अमल में लाना विषय पर विस्तार से जानकारी देंगे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago