उत्तराखंड:- उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव का प्रचार जोर पकड़ने लगा है। उत्तराखंड गढ़वाल क्षेत्र की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार गरमाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। 12 अप्रैल को ऋषिकेश में उनकी चुनावी रैली हो सकती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 अप्रैल को श्रीनगर, किच्छा और रुड़की में चुनावी रैली करेंगे।
प्रदेश में लोकसभा चुनाव का प्रचार जोर पकड़ने लगा है। भाजपा के स्टार प्रचारक और दिग्गज नेता चुनाव रण में उतरने लगे हैं। पीएम मोदी ने ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में बीते दिनों चुनावी रैली की।
वहीं, बृहस्पतिवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पिथौरागढ़ व विकासनगर में चुनावी रैली की। प्रधानमंत्री मोदी गढ़वाल की तीन लोकसभा सीट पौड़ी, टिहरी व हरिद्वार में प्रचार गरमाने के लिए 12 अप्रैल को ऋषिकेश में चुनावी रैली कर सकते हैं। जबकि 11 अप्रैल को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ श्रीनगर, किच्छा व रुड़की में चुनाव प्रचार करेंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…