उत्तराखण्ड

भाजपा  पार्टी ने जनादेश की समीक्षा का किया निर्णय

देहरादून:- भाजपा ने उपचुनाव परिणामों को स्वीकार करते हुए, दोनों विधानसभा के मतदाताओं का समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया है। पार्टी जनादेश की समीक्षा करेगी। पार्टी कांग्रेस के दुष्प्रचार का निकाय और केदारनाथ उप चुनाव मे हिसाब चुकता करेगी।  प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब मे कहा कि पार्टी जनादेश की समीक्षा करेगी और जो भी वादे विकास को लेकर वहां की जनता से किए गए उन्हे हमारी सरकार अवश्य पूरा करेगी। उन्होंने कांग्रेसी दुष्प्रचार पर पलटवार करते हुए कहा कि फैजाबाद लोकसभा की अयोध्या विधानसभा में हम जीते हैं और बद्रीनाथ सीट पहले से ही कांग्रेस के पास थी। इसका करारा जवाब जनता कांग्रेस को निकाय, पंचायत और केदारनाथ चुनाव में देगी। उन्होंने स्वीकार किया कि नतीजा हमारे अनुकूल नहीं रहे लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बहुत निष्ठा से काम किया है और मंगलौर की जनता को तो वह हृदय से आभार व्यक्त करते हैं कि जहां हमारी जमानत जब्त होने की स्थिति होती थी ,वहां हम उन्हे हराने की स्थिति में पहुंच गए हैं । रही बात बद्रीनाथ की तो विधानसभा हमारी पास नहीं थी और कांग्रेस अपनी सीट को बचाने में सफल रही है, वह उनको बधाई देते हैं। लेकिन कांग्रेस को अति उत्साहित होने की जरूरत नहीं है ।

क्योंकि भाजपा जहां थी वही है और एक सीट कांग्रेस ने मंगलोर की सीट बसपा से छीनी है । भट्ट ने कांग्रेसी प्रतिक्रिया को लेकर कटाक्ष किया कि सत्ता दल के साथ कांग्रेस के लिए भी यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण था। क्योंकि हमारे पास तो दोनों सीटें पहले भी नही थी, लेकिन कांग्रेस के लिए जीतना बहुत जरूरी था । लेकिन कांग्रेस की यह जीत अकेले दम पर नहीं है क्योंकि यूकेडी, वामपंथी समेत तमाम दलों का समर्थन उन्हे था। बावजूद इसके कभी बड़े अंतर से जीतने वाली कांग्रेस मात्र 422 मतों के अंतर से भाजपा से जीत पाई है।

उन्होंने कांग्रेस द्वारा अयोध्या के बाद बद्रीनाथ हारने के दुष्प्रचार पर पलटवार कर कहा कि कांग्रेस अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार रही है यह कहकर कि राम जन्मभूमि में राम मंदिर हार गया और बद्रीनाथ में बद्रीनाथ धाम हार गया। जबकि सच्चाई यह कि फैजाबाद लोकसभा परिणामों में अयोध्या विधानसभा में हम जीते हैं और बद्रीनाथ सीट तो पहले से ही कांग्रेस के पास थी । लिहाजा दोनों जगह से नकारने की बात पूरी तरह अनर्गल है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस को बहुत उत्साहित होने की जरूरत नहीं है । क्योंकि आगे आने वाले दिनों में निकाय एवं पंचायत चुनाव और केदारनाथ उपचुनाव सामने हैं, जिसमें जनता उन्हे करारा सबक सिखाएगी ।

राजेंद्र भंडारी के जनता से किए गए वादों को पूरा करेगी भाजपा

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजेंद्र भंडारी ने क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा को ज्वाइन किया था, लिहाजा वह वहां की जनता को विश्वास दिलाते हैं कि जो वादे उन्होंने वहां की जनता से किए थे उन्हें पूरा किया जाएगा । साथ ही मंगलौर की जनता ने कांग्रेस के बाहरी होने के आरोपों को नकारते हुए, भाजपा प्रत्याशी करतार भडाना को आशीर्वाद दिया । उस ऋण को हमारी सरकार क्षेत्र के विकास की गति तीव्र करके देंगे । जनादेश की समीक्षा हम करेंगे और जो भी कमी पाई जाएगी उसमे सुधार किया जाएगा । बाहर से आए पार्टी उम्मीदवारों के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, राजनैतिक दलों से विभिन्न पार्टियों से लोग आते रहते हैं । जिनमे कुछ को टिकट भी दिया जाता है उनमें कुछ जीत भी जाते हैं और कुछ हार भी जाते हैं। चुनाव नतीजों की समीक्षा की जायेगी और जहां भी कुछ सुधार की गुंजाइश होगी वहां सुधार भी किया जाएगा।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago