उत्तराखण्ड

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कांग्रेस की गलतफहमी जनता जल्दी ही दूर करने वाली है , दुष्प्रचार से जनता का मत और मन परिवर्तित नहीं किया जा सकता

देहरादून:- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा अपने 10 साल के रिपोर्ट कार्ड के साथ जनता के बीच है और उसे कांग्रेस के तथ्यहीन आरोपों पर सफाई देने की जरूरत नही है। कांग्रेस के आरोपों पर पत्रकारों के द्वारा पूछे सवालों पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस उन सवालों को पूछ रही है जिनका जवाब जनता दे चुकी है या अब इन चुनावों मे देगी। भाजपा जनता से किये गए वायदे और संकल्प को लेकर जनता के प्रति जवाबदेह है। जबकि कांग्रेस महज प्रधानमंत्री को गाली और जनादेश का अपमान कर रही है। भट्ट ने कहा कि पहाड़ की बेटी अंकिता के मामले मे तमाम आरोप प्रत्यारोप लगा रही कांग्रेस को जनता ने उसकी तथा कथित यात्रा के दौरान बैकफुट पर धकेल दिया है और उससे खिसियाकर वह भाजपा नेताओं के खिलाफ अनर्गल आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह गलतफहमी जनता जल्दी ही दूर करने वाली है क्योंकि दुष्प्रचार से जनता का मत और मन परिवर्तित नही किया जा सकता है।
भट्ट ने कहा कि घोटालों की त्रिर्वेणी मे डूबी कांग्रेस अब गुनहगारों के बारे मे पूछ रही है यह हास्यास्पद है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शासन मे बिना काल खंड देखे सभी मामलों की जांच और देश का शसक्त नकल कानून अस्तित्व मे है। राज्य के बेरोजगारों के हित आज सुरक्षित हुए हैं लेकिन कांग्रेस इस दौरान भ्रष्टाचारियों के साथ भी खड़ी दिखी। कांग्रेस के कार्यकाल में जो बड़े घोटाले हुए उन पर वह मौन रही। धामी ने लम्बी लकीर खींची और नकल की संभावना को ही खत्म कर दिया। आज पेपर लीक मामले मे आरोपी सलाखों के पीछे हैं।
भट्ट ने कहा कि आज राज्य हर क्षेत्र मे तरक्की कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन मे राज्य मे केंद्र की सहायता से डेढ़ लाख करोड़ से अधिक की योजनाएं संचालित हो रही है। प्रधानमंत्री ने आज रुद्रपुर जन सभा मे आश्वस्त किया कि यह 10 साल का कार्यकाल तो ट्रेलर है और राज्य को विकास के क्षेत्र मे कहीं अधिक आगे जाना है। राज्य की पहचान केदार खंड के अलावा मानसखंड के रूप मे भी होगी। निश्चित रूप से उत्तराखंड देश के सर्वश्रेष्ठ राज्य की और अग्रसर होने की दिशा मे आगे बढ़ रहा है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago