उत्तराखण्ड

एमडीडीए के बजट में 400 करोड़ की वृद्धि, शहर के विकास के लिए नई परियोजनाओं का आदान-प्रदान, VC MDDA उपाध्यक्ष ने रिकॉर्ड आय प्राप्त करने का श्रेय दिया पूरी टीम को

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण कार्यालय ने भवनों के नक्शों से हुई आय को लेकर विस्तृत रिपोर्ट जारी की। इसके अनुसार, 2022-23 में करीब 137 करोड़ की अपेक्षा प्राधिकरण को 2023-24 में रिकॉर्ड 214 करोड़ रुपये से ज्यादा राजस्व प्राप्त हुआ है। बता दें कि एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने पदभार ग्रहण करने के साथ हर सप्ताह एमडीडीए कार्यालय में कैंप आयोजित करने का निर्णय लिया था। इससे लंबे समय से आवासीय एवं कॉमर्शियल भवनों के नक्शे पास होने का इंतजार कर रहे लोगों को बड़ी राहत मिली। साथ ही, सरकार को भी करोड़ों रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने रिकॉर्ड आय प्राप्त करने का श्रेय अपनी पूरी टीम को दिया है। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से वन टाइम सेटलमेंट स्कीम (ओटीएस) की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसके माध्यम से प्राधिकरण ने दो सौ से ढाई सौ करोड़ रुपये तक राजस्व प्राप्त करने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने बताया कि जनता को राहत दिलाना पहली प्राथमिकता है। उन्होंने समस्त सेक्टरों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आम जनता को ओटीएस से अवगत करवाएं।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के मुताबिक, अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने के साथ ही निर्माण को वैध बनाने के लिए सेक्टरवाइज कंपाउंडिंग कैंप लगाने की शुरुआत की गई. इसके साथ ही सेक्टरवार अवैध निर्माण चिह्नित करने को भी अभियान चलाया गया. फील्ड में निगरानी बढ़ाने का असर यह हुआ कि अवैध निर्माण करने वाले हतोत्साहित हुए. एमडीडीए में नक्शे पास कराने की प्रवृत्ति बढ़ी और इसी के साथ निस्तारण में भी तेजी लाई गई. इसी के अनुरूप शेल्टर फंड और लेबर सेस में भी बढ़ोतरी पाई गई.

एमडीडीए के राजस्व में बढ़ोतरी के चलते बजट का आकार भी बढ़ा, एमडीडीए के बजट का जो आकार पहले 600 करोड़ रुपये के आसपास रहता था, वह वर्ष 2023-24 में बढ़कर एक हजार करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया. क्योंकि, अतिरिक्त राजस्व से एमडीडीए ने शहर के विकास के लिए तमाम परियोजनाओं की तरफ भी कदम बढ़ाए।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago