देश-विदेश

पंजाब बोर्ड परीक्षा में आम आदमी पार्टी से जुड़े सवालों पर भाजपा ने उठाए सवाल

चंडीगढ़:-  पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान राजनीति शास्त्र के पेपर में आम आदमी पार्टी को लेकर पूछे गए सवालों पर राजनीति शुरू हो गई है। भाजपा ने इसकी निंदा करते हुए कहा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार शिक्षा विभाग का दुरुपयोग कर रही है। बीजेपी ने कहा कि 18 या इससे अधिक उम्र के युवाओं की सोच को आम आदमी पार्टी के पक्ष में प्रभावित करने के प्रयास कर रही है। भाजपा के पंजाब इकाई के मीडिया प्रमुख विनीत जोशी ने कहा कि दिल्ली चुनाव में हार से बौखलाई आप शिक्षा विभाग के माध्यम से युवा वोटरों की सोच को अपने पक्ष में प्रभावित करने का प्रयास कर रही है।

प्रदेश प्रवक्ता प्रीतपाल बलियावाल व चेतन जोशी के साथ पत्रकारों से बातचीत करते हुए जोशी ने कहा कि 4 मार्च को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में राजनीति शास्त्र के पेपर में पहले भाग में सवाल है कि आम आदमी पार्टी की स्थापना कब हुई ? इसी तरह पेपर के अन्य भाग में सवाल पूछा गया है- आम आदमी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों का वर्णन करें?

 क्या ऐसे सवाल बच्चों का जानने चाहिए- बीजेपी

उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि आम आदमी पार्टी क्या देश की ऐसी विशिष्ट राजनीतिक पार्टी है जिसके सवाल बच्चों को जानने चाहिए? पंजाब में देश की सबसे पुरानी क्षेत्रीय पार्टी शिरोमणि अकाली दल जैसी पार्टी मौजूद है। बता दें कि 4 मार्च को पंजाब बोर्ड की हुई 12वीं की पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा में यह सवाल पूछा गया था।

उन्होंने कहा कि देश पर सबसे लंबे समय तक राज करने वाली कांग्रेस भी है और पिछले 11 सालों से केंद्र में और सबसे ज्यादा राज्यों में सरकारें चलाने वाली देश की सबसे बड़ी भारतीय जनता पार्टी भी है। अन्य किसी पार्टी के बारे में किसी भी तरह का सवाल नहीं पूछा गया। हम आम आदमी पार्टी के पंजाब के शिक्षा तंत्र में राजनीतिक हस्तक्षेप की निंदा करते हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago