हरिद्वार- हरिद्वार बहादराबाद से धनोरी की ओर जा रहे ट्रक एवं धनोरी की ओर से आ रही भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष की कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में जिलाध्यक्ष की मौत हो गई। जबकि पत्नी व बच्चे घायल हो गए। बुधवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष परिवार सहित जा रहे थे, तभी उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। सूचना पर पहुंची बहादराबाद पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल और बहादराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। ट्रक चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया। बहादराबाद बाजार चौकी प्रभारी प्रदीप राठौर ने बताया कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय कुमार (45) की मौत हो गई। पत्नी सुमन देवी और बेटा अभिजीत सिंह 12 वर्ष जिला अस्पताल में भर्ती है, सुमन देवी की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। बेटी तनुश्री 15 वर्ष, जया मेक्सवैल बहादराबाद में भर्ती है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…