हरिद्वार:- बहादराबाद थाना क्षेत्र में देर रात हरियाणा से हरिद्वार आ रही कार रघुनाथ मॉल के समीप ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में बैठे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक घटना रविवार की देर रात की है जब हरियाणा के रेवाड़ी से विनय कुमार, हेमंत यादव, रोहित और दीपक कार से हरिद्वार आ रहे थे।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया जहां हेमंत को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना के बाद रोड पर जाम लग गया पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया और स्थिति को सामान्य किया। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि घायलों का उपचार चल रहा है। जिनकी हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। कार और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…