हरियाणा से हरिद्वार आ रही कार मॉल के पास ट्रक में जा घुसी, हालत गंभीर

हरिद्वार:-  बहादराबाद थाना क्षेत्र में देर रात हरियाणा से हरिद्वार आ रही कार रघुनाथ मॉल के समीप ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में बैठे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक घटना रविवार की देर रात की है जब हरियाणा के रेवाड़ी से विनय कुमार, हेमंत यादव, रोहित और दीपक कार से हरिद्वार आ रहे थे।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया जहां हेमंत को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना के बाद रोड पर जाम लग गया  पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया और स्थिति को सामान्य किया। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि घायलों का उपचार चल रहा है। जिनकी हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। कार और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours