‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

‘कांतारा चैप्टरा 1’ फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन से ही साउथ के फैंस इसे देखने के बाद दैव का रूप धारण करक थिएटर्स में एंट्री कर रहे हैं और जश्न मना रहे हैं। साथ ही कुछ लोगों ने अलग-अलग तरीके से फिल्म के प्रति अपनी खुशी और प्रेम को जाहिर किया। हालांकि, अब कुछ नेटिजंस इस व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं। साथ ही कह रहे हैं कि ये उनकी परंपरा का अनादर है। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

‘कंतारा: चैप्टर 1’ के एक सीन की नकल करते हुए एक प्रशंसक ने दैव का रूप धारण किया और थिएटर में पहुंच गया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर छा गया। इसमें वो फैन सिनेमाघर में आकर नृत्य कर रहा है। इस वीडियो के वायरल होते ही कई लोगों ने धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति इसे अनादर व्यवहार कहा।

‘कांतारा चैप्टर 1’ फिल्म के रिलीज के पहले दिन एक फैन थिएटर के बाहर अलग रूप में नजर आ रहा था। पीले रंग का कुर्ता और धोती पहने एक प्रशंसक ने थिएटर के बाहर ऋषभ शेट्टी के चरित्र द्वारा किए गए एक दृश्य को दोहराया, जिससे वो सोशल मीडिया पर तेजी से वयारल हो रहा है।

‘कांतारा चैप्टर 1’ साल 2022 की सुपरहिट फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है, जिसे ऋषभ शेट्टी ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं, जबकि उनके साथ रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours