नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने स्पष्ट कहा कि एक-एक इंच सरकारी जमीन खाली करा लेंगे। संभल में कार्रवाई शुरू हो चुकी है। बरेली में भी होगी। वह शनिवार राजकीय इंटर कॉलेज के ऑडिटोरियम में विकसित उत्तर प्रदेश समर्थ उत्तर प्रदेश महाअभियान के अंतर्गत प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

नगर निगम की जमीन पर मजार की आड़ में करोड़ों की जमीन पर कब्जा किया गया और दुकानें बना ली गईं। इस सवाल पर मंत्री ने कहा कि  ऐसा कृत्य आया है। अभी वह संभल और रामपुर होकर आए हैं। इन जिलों में ऐसा हुआ है। नगर निकायों की जमीन पर अवैध कब्जा कर अनेक प्रकार की इमारतें खड़ी की गईं हैं। संभल में वहां के जिलाधिकारी ने लगभग 86 हेक्टेयर जमीन अवैध कब्जों से मुक्त कराई है। उसी प्रकार बरेली में भी होना है। बरेली में नगर निगम और सरकार की एक भी इंच जमीन किसी के कब्जे में नहीं रहेगी।

इससे पहले प्रबुद्ध सम्मेलन में मंत्री ने अपने संभल दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि मजहब और मदरसों के नाम पर सैकड़ों एकड़ जमीन पर कब्जा किया गया। प्रापर्टी या तो जनता की है या राज्य की है। ऐसी तमाम संपत्तियों पर पिछली सरकारों में काम नहीं हुआ। खाली प्लाटों पर कब्जे किए जाते थे। लेकिन अब पूरे राज्य में कार्य संस्कृति बदली है। पहले के समय में अधिकारी डर जाते थे। पता नहीं कब्जेदार की कितनी ऊंची पहुंच होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फेसबुक पेज ब्लॉक होने पर मंत्री ने कहा कि भाजपा को उनका फेसबुक पेज ब्लॉक करने की आवश्यकता नहीं है। सपा का जो चेहरा है, उसे जनता पहचानती है। चार-चार बार उनकी सरकारें रहीं। उनकी सरकार में बरेली और रामपुर में कितना विकास हुआ। सभी जानते हैं।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours