‘कांतारा चैप्टर 1’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ और बॉलीवुड फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को रिलीज हुए तीन दिन हुए हैं। ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने दो दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ कमाई के मामले में ‘कांतारा चैप्टर 1’ से पीछे चल रही है। जानिए, इनके अलावा बाकी फिल्में कमाई के मामले में कहां खड़ी हैं?

फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने पहले दिन 61.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन 43.65 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का कुल कलेक्शन 105.5 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म को लेकर दर्शकों में गजब का क्रेज देखा जा रहा है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी पहले दिन इस फिल्म ने 89 करोड़ से अधिक की कमाई की है, ऐसा फिल्म के मेकर्स का दावा है।

जान्हवी कपूर और वरुण धवन की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ के आगे काफी कमजोर है। जान्हवी और वरुण की फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ की कमाई की। वहीं दूसरे दिन 5.25 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 14.5 करोड़ रुपये हुआ है।

पवन कल्याण की साउथ इंडियन फिल्म ‘ओजी’ का कलेक्शन भी ‘कांतारा चैप्टर 1’ के बाद कम हो गई है। फिल्म ‘ओजी’ ने 9वें दिन में आकर 4.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 174.05 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म जिस तरह से कमाई कर रही है, उससे लगता है कि कुछ दिन में 200 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ ने 15वें दिन 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का कुल कलेक्शन 104.15 करोड़ रुपये हो गया है। हर दिन इस फिल्म की कमाई में गिरावट भी देखी जा रही है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours