उत्तराखण्ड

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री संगठन ने रैली स्थल पर तैयारियों को लेकर की बैठक

देहरादून:- भाजपा ने पीएम मोदी की जनसभा में देवभूमिवासियों का सैलाब उमड़ने का दावा किया है। जनता और कार्यकर्ताओं में अपने अभिभावक एवं लोकप्रिय नेता को सुनने के लिए जिस तरह का उत्साह नजर आ रहा है, वह बताता है कि 400 पार का लक्ष्य जनता ने अपने हाथों में ले लिया है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री संगठन ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लेकर रैली की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक ली। ऋषिकेश में होने वाली रैली की तैयारियों को लेकर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि पीएम की सभा की तैयारी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार के साथ जनसभा स्थल का जायजा लिया।

साथ ही जनसभा की तैयारियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए । इस दौरान प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी व प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार समेत रैली के आयोजन से जुड़े तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री की उत्तराखंड में यह दूसरी विशाल जनसभा है जिसको लेकर हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, देहरादून, गढ़वाल मंडल के सभी जनपदों में जबरदस्त उत्साह है । पीएम मोदी का देवभूमि के प्रति अगाध प्रेम और यहां के विकास को लेकर अनगिनत कामों के कारण, जनता उन्हे अपना स्वाभाविक अभिभावक मानती है । यही वजह है कि उनका मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए लाखों की संख्या में मोदी परिवार का तीर्थनगरी पहुंचना तय है । उन्होंने बताया, जिस तरह का फीड बैक और सूचनाएं मैदानी क्षेत्रों के साथ पर्वतीय क्षेत्रों से आ रही है, उसको देखते हुए आईडीपीएल मैदान में रैली नही, बल्कि रैला उमड़ने जा रहा है ।  जनता के अभूतपूर्व उत्साह एवं रैली को लेकर प्रदेश नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की तैयारी बताती है कि यह जनसभा, राज्य के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी जनसभा होने जा रही है। उन्होंने कहा कि सभा को लेकर स्वतस्फूर्त जन समूह मोदी जी को सुनने के लिए पहुंचने की तैयारी में है, जो इस बात का संकेत है कि देश की तरह देवभूमि की जनता ने भी मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। क्योंकि आज चर्चा हमारी जीत की नहीं बल्कि 400 के पार होने या नहीं होने की हो रही है ।

आज चर्चा इस बात की है कि राज्य की पांचो सीटों पर हमारी उम्मीदवार 5 लाख मतों के अंतर से और कितना आगे जा सकते हैं। आज ऐसा कोई वर्ग नहीं ,ऐसा कोई क्षेत्र नहीं, ऐसा कोई समाज नहीं जो मोदी के पक्ष में नहीं खड़ा है । मोदी और धामी के ऐतिहासिक कामों से प्रभावित होकर सभी राजनीतिक बंदिशों को तोड़कर बड़ी संख्या में विभिन्न दलों के लोग भाजपा के साथ आ रहे हैं । उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सभाएं चंपावत और चमोली में होने जा रही है, साथ ही यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 3 बड़ी जनसभाएं श्रीनगर , रुड़की और हल्द्वानी में होनी है। इसी तरह गृह मंत्री अमित शाह, स्मृति ईरानी और अन्य नेताओं के कार्यक्रम लगाए जा रहे हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago