उत्तराखण्ड

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा कांग्रेस घोटालों की जननी है, अभी घड़ियाली आंसू बहा रही

उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग पेपर लीक और विधानसभा बैकडोर भर्ती घोटाले को लेकर उत्तराखंड में सियासत गर्म है, नियुक्तियों में धांधली का मामला सामने आने के बाद सरकार सवालों के घेरे में है, कांग्रेस के कार्यकाल में भी गड़बड़ी का मामला सामने आया है, लेकिन कांग्रेस धांधली को लेकर सरकार पर निशाना साध रही है, जिस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पलटवार किया है, उन्होंने उल्टा ही आरोप लगाया कि कांग्रेस घोटालों की जननी है, अभी घड़ियाली आंसू बहा रही है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने श्रीनगर दौरे पर कही, श्रीनगर पहुंचने पर अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विशाल जुलूस भी निकाला, जो पौड़ी चुंगी से शुरू होकर श्रीनगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरा, इसके बाद महेंद्र भट्ट ने उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, साथ ही मंडल और बूथ अध्यक्षों के साथ वार्ता कर पार्टी की नीति को जनता तक पहुंचाने को कहा, इस बैठक में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत समेत रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी भी शामिल हुए।

कांग्रेस पर आरोप और निशाना साधते हुए महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी रही है, कांग्रेस ने आपदा में भी भ्रष्टाचार की, यही कारण है कि प्रदेश से लेकर देश में आज कांग्रेस हासिए पर चली गई है, उन्होंने कहा कि नियुक्तियों को लेकर कांग्रेस घड़ियाली आंसू बहा रही है।

महेंद्र भट्ट कांग्रेस के 4 सितंबर को होने वाली दिल्ली यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि जब मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी तो कांग्रेस दिल्ली में जाकर अपना रोना-रो रही है। वहीं, महेंद्र भट्ट ने कहा कि उनके नेतृत्व में आगामी पंचायती व नगर निकाय चुनाव में भी बीजेपी बेहतर प्रदर्शन करेगी और जीत हासिल करेगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago