उत्तराखण्ड

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने UKSSSC भर्ती मामलों की धांधली को लेकर धामी सरकार का पुतला किया दहन

आज एनएसयूआई ने डीएवी महाविद्यालय, एमकेपी महाविद्यालय और एसजीआरआर महाविद्यालय देहरादून में राज्य की धामी सरकार का पुतला दहन किया गया। एनएसयूआई उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा करवाई गई भर्तियों में हो रही धांधली को लेकर पिछले लंबे समय से मुखर रही है, इसी को लेकर आज एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन किया।

 

एनएसयूआई का आरोप है कि UKSSSC के गठन के बाद से ही आयोग द्वारा करवाई गई भर्तियों में लगातार धांधली के आरोप लगते आए है लेकिन कभी भी राज्य की धामी सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया और ना ही स्वतंत्र जांच करवाई।

आज जब बढ़ते दबाव के कारण सरकार ने एसआईटी गठित कर इसकी जांच की तो कई चौकाने वाले साक्ष्य सामने आए। इस भर्ती घोटाले के मुख्य आरोपी हाकम सिंह का संबंध भी उन्हीं की पार्टी बीजेपी से है। ऐसे में जब आरोपियों का संबंध सीधे सीधे सरकार में बैठे लोगों से है तो स्वतंत्र जांच कैसे संभव हो सकती है। कहीं न कहीं इस धांधली में लिप्त शीर्ष लोगो का सामने आना आज आवश्यक है।

इसके अलावा जो सैकड़ों नियुक्तियां विधानसभा,सचिवालय और विभिन्न विभागों में बिना विज्ञप्ति जारी किए नेता व अधिकारियों के कहने पर की गई हैं उन्हें तत्काल निरस्त किया जाए, प्रदेश के हजारों युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है जो युवा अपनी मेहनत और ईमानदारी से इन परीक्षाओं को तैयारी कर रहे हैं यह उनके सपनों के साथ खिलवाड़ है। इसलिए एनएसयूआई सरकार से मांग करती है की इस जांच प्रक्रिया को तत्काल सीबीआई को सौंपी जाए ताकि इस घोटाले के मुख्य चेहरे जनता के सामने आ सके। यदि सरकार ने हमारी मांग नहीं मानी तो आने वाले दिनों में एनएसयूआई सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी।

इस प्रदर्शन में राष्ट्रीय संयोजक विकास नेगी, जिला महासचिव दिव्य रावत, अंजलि चमोली, प्रकाश नेगी, राहुल जग्गी, नमन शर्मा, भाव्या, हरजोत सिंह, बुसरा अंसारी, मीनाक्षी सिन्हा, अमित जोशी,अनंत सैनी,प्रदीप बिजल्वाण,शीशपाल राणा, ऐश्वर्या चौहान, अनुभूति शर्मा, गौरव,अंकित हर्षित बोरा,अभिषेक अंकित,जैनिस, सागर, वशिम आबिद, ज्योति धीमान आदि लोग मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago