दिल्ली भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार का इस्तेमाल किया। बताया जा रहा है कि इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को चोट लग गई।
इससे पहले उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अरविंद केजरीवाल की दिल्ली आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी। जिसके बाद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
आप नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने हाईकोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज करने पर कहा, ‘हम सुप्रीम कोर्ट गए हैं। हमें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट से न्याय जरूर मिलेगा। संजय सिंह के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जिस तरह से राह दिखाई, उसी तरह से अरविंद केजरीवाल के मामले में सुप्रीम कोर्ट कोई नई राह दिखाएगा।’
इससे पहले हाई कोर्ट का फैसला आने के बाद सौरभ भारद्वाज ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि संजय सिंह की जमानत याचिका भी हाई कोर्ट ने खारिज कर दी थी। उनकी याचिका खारिज करने के दौरान हाई कोर्ट ने वे ही बाते बोली थी जो मंगलवार को केजरीवाल की याचिका खारिज करते हुए हाई कोर्ट ने कही है। मगर जब संजय सिंह हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गए तो उनकी जमानत हो गई। उधर, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ‘महंगे-महंगे वकीलों पर करोड़ों रुपये खर्च करके अरविंद केजरीवाल माहौल तो बना सकते हैं लेकिन सच्चाई नहीं बदल सकते। सच्चाई ये है कि अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाले में चोरी की है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…