देश-विदेश

अमेरिका में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुलाकात पर भाजपा का हमला, अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

उत्तराखंड:-  कांग्रेस नेता और विपक्ष के नेता राहुल गांधी अमेरिका में तमाम समुदायों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। जिसमें भारत विरोधी इल्हान उमर भी उनके साथ दिख रही हैं। राहुल गांधी के मुलाकात की तस्वीरें सामने आने पर भाजपा ने कांग्रेस और उनपर निशाना साधा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में हमला बोलते हुए लिखा देशविरोधी बातें करना और देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़े होना राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की आदत सी बन गई है। चाहे जम्मू-कश्मीर में JKNC के देशविरोधी और आरक्षण विरोधी एजेंडे का समर्थन करना हो, या फिर विदेशी मंचों पर भारत विरोधी बातें करनी हो, राहुल गांधी ने देश की सुरक्षा और भावना को हमेशा आहत किया है।

केंद्रीय गृहमंत्री ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- भाषा से भाषा, क्षेत्र से क्षेत्र और धर्म से धर्म में भेदभाव लाने की बात करना राहुल गांधी की विभाजनकारी सोच को दर्शाता है। राहुल गांधी ने देश से आरक्षण को समाप्त करने की बात कह कर कांग्रेस का आरक्षण विरोधी चेहरा एक बार फिर से देश के सामने लाने का काम किया है। मन में पड़े विचार और सोच किसी न किसी माध्यम से बाहर आ ही जाते हैं। मैं राहुल गांधी को बताना चाहता हूं कि जब तक भाजपा है, आरक्षण को कोई छू भी नहीं सकता और देश की एकता के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता।

वहीं भाजपा नेता अमित मालवीय ने मामले में ट्वीट कर निशाना साधा और लिखा- विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिका में इल्हान उमर से मुलाकात की, जो पाकिस्तान प्रायोजित भारत विरोधी आवाज है, एक कट्टरपंथी इस्लामवादी और स्वतंत्र कश्मीर की पैरोकार है। इस भाजपा नेता ने कांग्रेस पर खुलेआम भारत के खिलाफ काम करने का भी आरोप लगाया है।

भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने भी इल्हान उमर के साथ राहुल गांधी की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- लाल घेरे में यह महिला अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता इलहान उमर है, खालिस्तान तथा कश्मीर अलग देश बनाने का लगातार समर्थन करती है,अभी अमेरिका में राहुल गांधी जी इसी एजेंडे के लिए समर्थन जुटा रहे हैं । वहीं बीजेपी नेता संजू वर्मा ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए लिखा, कि राहुल गांधी सत्ता में आने के लिए उतावले हो रहे हैं, इसी उतावलेपन की वजह से ही कोई कट्टरपंथी इस्लामिक इल्हान उमर से मुलाकात कर सकता है। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी की ये मुलाकात वॉशिंगटन डीसी में रेबर्न हाउस ऑफिस बिल्डिंग में हुई है। इस दौरान उनके साथ ब्रेडली जेम्स शर्मन, इल्हान उमर, जोनाथन जैकसन, रो खन्ना, राजा कृष्णमूर्ति समेक कई अन्य शामिल हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago