देहरादून:- केंद्र सरकार के नौ साल का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान का आगाज 30 मई से होगा। आज मीडिया संवाद कार्यक्रम होगा। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर देश भर में महा जनंसपर्क अभियान चलाने के दिशानिर्देश दिए हैं। इसके लिए प्रदेश भाजपा ने रणनीति बना ली है। महा जनसंपर्क अभियान के तहत सोमवार को प्रदेश स्तरीय पत्रकार संवाद कार्यक्रम एवं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मीट आयोजित की जाएगी।
जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार के कामकाज और नीतियों की जानकारी दी जाएगी। 30 मई से एक माह तक अभियान के तहत सरकार का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाएंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…