तेलंगाना में पंच केदार मंदिर और बदरीनाथ धाम मंदिर निर्माण पर बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) से संज्ञान लिया है। बदरी-केदार के बीकेटीसी की ओर से श्री दक्षिणेश्वर केदारनाथ मंदिर ट्रस्ट और उत्तराखंड कल्याणकारी संस्था को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है।
बदरी-केदार के नाम और दोनों धामों के फोटो के इस्तेमाल करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल की ओर से नोटिस जारी किया गया है। कहा गया कि श्री दक्षिणेश्वर केदारनाथ मंदिर ट्रस्ट की ओर से तेलंगाना में पंच केदार मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। मंदिर निर्माण के प्रचार-प्रसार में भी केदारनाथ धाम की फोटो लगाई गई है।
इससे सनातन धर्मावलंबियों की आस्था को ठेस पहुंची है। बीकेटीसी की ओर से तेलंगाना में बदरीनाथ मंदिर का निर्माण करने पर उत्तराखंड कल्याणकारी संस्था को भी नोटिस जारी किया है। मंदिर, गर्भगृह को पूरी तरह से बदरीनाथ धाम मंदिर के प्रतिकृति के रूप में की गई। जो धार्मिक मान्यताओं, भावनाओं व सनातन आस्थाओं के खिलाफ है। बीकेटीसी ने दोनों संस्थाओं से 15 दिन के भीतर जवाब मांगा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…