उत्तराखण्ड

चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री की पहल पर ब्लड़ सेंटर हो रहा अपग्रेड

श्रीनगर:- रक्तदान किये गये 350 एमएल के ब्लड़ बैग की बर्बादी नहीं हो पायेगी। अब मरीजों को जितना ब्लड़ चाहिए उसी के अनुसार बेस चिकित्सालय के ब्लड़ सेंटर ब्लड़ दे पायेगा। दरअसल ब्लड़ सेंटर को स्टेराइल कनेक्टिंग ट्यूब डिवाइस मशीन उपलब्ध हो चुकी है। इससे डिवाइस के जरिए ब्लड़ सेंटर मरीजों को उनकी आवश्यकता के अनुसार ब्लड़ दे पायेगा। जिससे 350 एमएल का पूरा ब्लड़ बैग खराब नहीं हो पायेगा। ब्लड़ सेंटर का हाईटेक बनाने के लिए प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की पहल पर लगातार ब्लड़ सेंटर अपग्रेड हो रहा है।

बेस चिकित्सालय के ब्लड़ सेंटर प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि बेस अस्पताल में कई ऐसे मरीजों को उपचार के दौरान ब्लड़ की 50 एमएल की जरूरत होती है, ऐसे में ब्लड़ बैंक को अभी तक पूरा 350 एमएल का बैग देना होता है, ऐसे में बड़ी मात्रा में खून बर्बाद हो जाता था। खून बर्बादी को रोकने के लिए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जी से स्टेराइल कनेक्टिंग डिवाइस की डिमांड की गई थी, जिससे डिवाइस पहुंचने से अब मरीजों को जरूरत के अनुसार की ब्लड़ दिया जायेगा। इससे ब्लड़ की बचत होगी जो अस्पताल के अन्य मरीज के उपचार के दौरान प्रयोग आ सकेगा। बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजेय विक्रम सिंह ने बताया कि उक्त डिवाइस की जरूरत सबसे ज्यादा छोटे बच्चों के लिए उपयोग होगा, जिन्हें कम मात्रा में ब्लड़ चाहिए होता है। उन्होंने कहा कि ब्लड़ सेंटर में उक्त डिवाइस मिलने से ब्लड़ की बर्वादी रूकेगी ही साथ ही ब्लड़ की बचत होने से मरीजों को फायदा मिलेगा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री का मरीज हित यह प्रयास अनुकरणीय है। ब्लड़ सेंटर में तमाम संसाधन उपलब्ध होने से मरीजों को ब्लड़ संबंधी बेहतर सुविधा मिलेगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago