देहरादून : उत्तराखंड के युवा अपनी मेहनत के दम पर नित नई पठकथा लिख रहें है, प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। इसी कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है। ये नाम है बॉबी सिंह धामी का। पिथौरागढ़ के छोटे से गांव के बॉबी ने प्रदेश के युवाओं के सामने मिसाल पेश की है। अब वह अपनी प्रतिभा के दम पर देश-प्रदेश का नाम रोशन करने को तैयार है। मिली जानकारी के अनुसार जनपद पिथौरागढ़ के ग्राम कत्यानी निवासी श्याम सिंह धामी के पुत्र बॉबी धामी का चयन भारतीय हॉकी टीम में हो गया है। बताया जा रहा है कि बॉबी बचपन से ही मेहनती खिलाड़ी रहे हैं। वह महाराणा प्रताप स्पोटर्स कॉलेज देहरादून के पूर्व छात्र रहे है। उन्होंने टनकपुर में अपने मामा एवं हॉकी कोच प्रकाश सिंह के साथ रहते हुए टनकपुर स्टेडियम में हॉकी की बारीकियां सीखीं। वही उनके भारतीय सीनियर हॉकी टीम में चयन होने पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…