उत्तराखण्ड

देहरादून में कुछ लोग कर रहे सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश,फिर वीडियो वायरल,एसएसपी अजय सिंह के किया मुकदमा दर्ज

देहरादून : बीते दिन ही आशारोड़ी चेक पोस्ट का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक वाहन को रोक कर हिंदू संगठन के लोगों ने हंगामा किया था और वाहन में रखे मांस को गौ मांस बताया था जबकि सैंपल जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई। वहीं देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने देहरादून का माहौल खराब न करने को लेकर अनुरोध किया था साथ ही चेतावनी भी दी थी लेकिन कुछ लोग बाज नहीं आ रहे हैं। वही एक बार फिर से वीडियो वायरल होने के बाद और सांप्रदायिक माहौल खराब करने को लेकर देहरादून एसएसपी और पुलिस ने सख्त रूप अपनाते हुए राधा सेमवाल धोनी और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दर असल पूरा मामला आईएसबीटी का है जहाँ मोहम्मद शाहनवाज खान उम्र लगभग 57 वर्ष पुत्र हाजी अयूब मूल निवासी मोहल्ला खाता खेड़ी थाना मंडी जिला सहारनपुर ने बीते 6-7 महीने से थाना पटेलनगर क्षेत्रन्तर्गत आईएसबीटी पुलिस चौकी के निकट स्थित गिरीश चंद निवासी रायवाला के मकान में किराये पर अमन जनरल स्टोर नाम से दुकान संचालित की जा रही हैं।

दुकान के अन्दर गिरीश चंद ने श्री राम, लक्ष्मण, सीता का पोस्टर लगाया हुआ था व पूजा का स्टैंड रखा हुआ था जिसमें शाहनवाज द्वारा कोई हस्तक्षेप नहीं किया गया था। क्योंकि दुकान का एग्रीमेंट नहीं बना था इसीलिए दुकान किराए पर लेने वाले ने दुकान में कोई छेड़छाड़ नहीं की।राधा सेमवाल धौनी-प्रदेश अध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी महिला मोर्चा द्वारा 8-10 कार्यकर्ताओं के साथ अमन जनरल स्टोर पहुंचकर मो0 शाहनवाज से कहा गया कि तुम मुसलमानां द्वारा हमारे देवी देवताओं के पोस्टर लगाकर दुकान चलाई जा रही है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि राधा सेमवाल धोनी ने कहा कि आप अपने अल्लाह की फोटो लगाकर दुकान क्यों नहीं चलाते। तत्पश्चात राधा सेमवाल धौनी द्वारा उक्त पोस्टर को वहां से हटाकर 1:10 बजे चले गये। शिकायत के बाद पटेल नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और आगे की कार्रवाई जारी है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago