बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को आज एक धमकी भरा पत्र मिला है। बांद्रा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
“तुम्हारा हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा कर देंगे”
मीडिया रिपोर्टस की मानें तो यह धमकी भरा खत बांद्रा के बैंडस्टैंड प्रोमेनाड में मिला है। सलमान के पिता सलीम खान के गार्ड को ये लेटर उस जगह मिला, जहां सलीम अपनी मॉर्निंग वॉक के बाद रोज जाकर बैठते हैं। बताया जा रहा है कि इस लेटर में सलमान और सलीम खान को उनका हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा करने की धमकी दी गई है। पत्र में लिखा है, “तुम्हारा हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा कर देंगे।”
सिद्धू मूसेवाला मर्डर से क्या है कनेक्शन?
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद मुंबई पुलिस ने पिछले दिनों सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी थी। जिस लॉरेंस बिश्नोई गैंगस्टर का मूसेवाला की हत्या में नाम आया है, उसी बिश्नोई ने सलमान खान को 2018 में जान से मारने की धमकी दी थी। यही कारण है कि मुंबई पुलिस ने सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी है। मुंबई पुलिस के फैसले के बाद अब सलमान के साथ उनकी प्राइवेट सिक्योरिटी के साथ पुलिस के कुछ सिपाही भी साथ रहेंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…