उत्तराखण्ड

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में इजाफा, पुलिस ने शुरू की जांच, अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को फिर एक बार जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार धमकी देने वाले ने उनसे दो करोड़ रुपये की भी मांग की है। मुंबई पुलिस ने बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस को मंगलवार को एक संदेश मिला, जिसमे कहा गया कि अगर अभिनेता ने दो करोड़ रुपये नहीं दिए तो उसे जान से मार दिया जाएगा। पुलिस ने तुरंत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

इससे पहले भी मुंबई पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन डेस्क को सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। इस दौरान बॉलीवुड अभिनेता से पांच करोड़ रुपये की मांग की गई थी। इस मामले में पुलिस ने जमशेदपुर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। मैसेज भेजने वाले ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हवाले से कहा था कि अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें पांच करोड़ रुपये देने होंगे। इसे हल्के में लेने की गलती न करें। मैसेज में कहा गया कि अगर उन्होंने पैसे नहीं दिए तो उनका हाल बाबा सिद्दीकी से बुरा होगा।

सलमान खान और दिवंगत राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने सोमवार को नोएडा के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। गैंग के संदिग्ध सदस्यों ने इस साल अप्रैल में अभिनेता के बांद्रा वाले आवास के बाहर गोलीबारी भी की थी। कुछ महीने पहले ही नवी मुंबई पुलिस ने बिश्नोई गैंग द्वारा सलमान खान को जान से मारने की साजिश का पर्दाफाश किया, जिसके बाद ही उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago