उत्तराखण्ड

रूट डायवर्जन, हल्द्वानी में 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा वर्जित

हल्द्वानी :-  हल्द्वानी में दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। डायवर्जन प्लान 30 अक्तूबर से तीन नवंबर तक प्रभावी रहेगा। 30 अक्तूबर से तीन नवंबर तक भारी वाहनों का प्रवेश दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक वर्जित रहेगा।

ये रहेगा वाहनों का रूट

  • बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले सभी वाहन तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होकर गौला बाईपास से नरीमन तिराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • रामपुर रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले सभी वाहन शीतल होटल तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास तिराहा से गौला बाईपास से नरीमन तिराहा होकर जाएंगे।
  • रामपुर रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ने पर वाहन पंचायतघर तिराहा से डायवर्ट होकर आरटीओ रोड से हनुमान मंदिर तिराहा के बाद कालाढूंगी होकर जाएंगे।
  • कालाढूंगी रोड से आकर पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन लालडांठ तिराहा से डायवर्ट होकर हाईडिल गेट, कालटैक्स तिराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी आने वाले सभी वाहन नरीमन तिराहा से गौला बाईपास और कॉलटैक्स, हाईडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की से अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • रामनगर व बाजपुर से कालाढूंगी होकर पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन नैनीताल तिराहा कालाढूंगी से रूसी वन होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

यातायात दबाव बढ़ने पर ये होगा

  • काठगोदाम क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक होने पर शाम पांच बजे से नैनीताल से हल्द्वानी आने वाले वाहन रूसी बाईपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होकर कालाढूंगी होकर जाएंगे।
  • अल्मोड़ा, रानीखेत और कैंचीधाम से हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहन भवाली से डायवर्ट होकर मस्जिद तिराहा से नंबर वन बैंड ज्योलीकोट होकर रूसी बाईपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होकर कालाढूंगी आएंगे और फिर गंतव्य को जाएंगे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago