उत्तराखण्ड

हल्द्वानी आ रहे हैं तो शहर का रूट डायवर्जन प्लान देखकर ही निकलें

हल्द्वानी:- आज हल्द्वानी आ रहे हैं तो शहर का रूट डायवर्जन प्लान देखकर ही निकलें। रोडवेज से कालाढूंगी चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे पेड़ और बिजली की लाइन शिफ्ट का कार्य आज सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इस दौरान कालाढूंगी चौराहे से रोडवेज तक कोई भी वाहन नहीं चलेगा। सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से जारी रूट डायवर्जन सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक जारी रहेगा।

बड़े वाहनों का डायवर्जन –

  • बरेली रोड से आने वाले समस्त बड़े वाहनों को तीनपानी और रामपुर रोड से आने वाले वाहनों को पंचायत घर से डायवर्ट कर गौला बाइपास होते हुए नारीमन चौराहे को भेजा जाएगा।
  • पर्वतीय रूट से आने वाले और बरेली-रामपुर रोड को जाने वाले वाहन भी इसी रूट का प्रयोग करेंगे।
  • बरेली रोड से आने वाली समस्त रोडवेज की बसें तीनपानी बाइपास और रामपुर रोड से आने वाली पंचायत घर से होते हुए गौला बाइपास से ताज चौराहे होते हुए रोडवेज बस अड्डे जाएंगी।
  • बरेली/रामपुर रोड की ओर जाने वाले समस्त रोडवेज बसें सिंधी चौराहे से मंगलपड़ाव होते हुए जाएंगी।
  • सितारगंज/ चोरगलिया रोड से आने समस्त बड़े यात्री वाहन गौलापुल, ताज चौराहा, रोडवेज पूर्वी गेट होते हुए जाएंगे।

छोटे वाहनों का डायवर्जन प्लान

  • बरेली रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को तीनपानी तिराहे से डायवर्ट कर गौला बाइपास से नारीमन तिराहा काठगोदाम की ओर भेजा जाएगा। अन्य छोटे वाहन गांधी इंटर कॉलेज से डायवर्ट होकर आईटीआई तिराहे से क्रियाशाला होते हुए मुखानी चौराहा होते हुए जाएंगे।
  • रामपुर रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को आईटीआई तिराहे से डायवर्ट होकर कियाशाला होते हुए मुखानी चौराहे से गंतव्य को भेजा जाएगा।
  • कालाढूंगी रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहन लालडांठ, मुखानी चौराहा, अल्मोड़ा अर्बन बैंक तिराहे से डायवर्ट होकर नैनीताल रोड होते हुए जाएंगे।
Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago