मनोरंजन

पाक हमले पर बॉलीवुड चिंतित, रात भर जागते रहे सितारे, सेना को किया सलाम

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने गुरुवार की रात भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेनाओं ने पूरी तरह नाकाम कर दिया। लड़ाकू विमानों, ड्रोन, रॉकेट व मिसाइलों के जरिए पाकिस्तान ने बीती रात जम्मू, पठानकोट, फिरोजपुर, कपूरथला, जालंधर व जैसलमेर के सैन्य ठिकानों और आयुध केंद्रों पर हमला किया। इस बीच बॉलीवुड के कई सेलेब्स सोशल मीडिया पर रात भर अपने-अपने रिएक्शन देते रहे। कुछ ने कहा कि वो रात भर सोए ही नहीं, वहीं कुछ ने इंडियन आर्मी को सलाम करते हुए देश की सुरक्षा करने के लिए धन्यवाद कहा। यहां पढ़िए कंगना रनौत, अनिल कपूर और समय रैना समेत कई सेलेब्स के रिएक्शन…

कंगना रनौत ने भारतीय सेना का दिखाया शौर्य

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने वाला एक क्लिप शेयर कर लिखा है कि हालिया मूड।

मानुषी छिल्लर ने कहा गर्व है       

एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने कहा कि वह भारतीय सेना के परिवार से आती हैं। उन्होंने भारतवासियों की रक्षा के लिए सेना के बलिदान पर गर्व किया है।

अनिल कपूर ने भारतीय सेना की बहादुरी को किया सलाम
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने भारतीय सेना द्वारा देशवासियों की बहादुरी से रक्षा करने के लिए सराहना करते हुए उन्हें सलाम किया है।

समय रैना को भारतीय सेना पर है विश्वास
यूट्यूबर समय रैना ने बताया कि उनके पिता का जम्मू से फोन आया और उनकी निश्चिंत आवाज ने उन्हें चिंता ना करने का संदेश दिया। भारतीय सेना के पास सब कुछ नियंत्रण में हैं।

आसिफ खान ने सेना के लिए की प्रार्थना
‘पंचायत’ फेम एक्टर आसिफ खान ने भारतीय तिरंगे की तस्वीर पोस्ट कर उनकी रक्षा की कामना की है।

आशीष चंचलानी ने किया भारत पर गर्व
यूट्यूबर आशीष  चंचलानी ने भारतीय सेना द्वारा इस तनावपूर्ण माहौल में देशवासियों की रक्षा करने के लिए सेना पर गर्व किया है।

बादशाह ने क्या लिखा?
भारतीय रैपर और सिंगर बादशाह ने भारतीय सेना के साथ खड़े रहने की बात लिखी है।

हुमा कुरैशी ने की अपील
अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने इस तनावपूर्ण हालात में सिर्फ सत्यापित और विश्वसनीय जानकारी का उपयोग करने के लिए कहा है।

रितेश देशमुख ने सेना के शौर्य को किया सलाम
एक्टर रितेश देशमुख ने असली हीरो यानी की भारतीय सेना को सलाम करते हुए लिखा कि इंडियन आर्मी जिंदाबाद।

मौनी रॉय ने क्या कहा?
‘द भूतनी’ से चर्चा में चल रही अभिनेत्री मौनी रॉय ने लिखा कि प्रत्येक मिनट वह भारतीय सेना के लिए प्रार्थना कर रही हैं।

वामिका गब्बी ने क्या लिखा?
बॉलीवुड अभिनेत्री वामिका गब्बी, जो इस समय भूल चूक माफ से चर्चा में हैं। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि हाउ इज द जोश। इसके अलावा भी एक्ट्रेस ने दो ट्वीट किया है, जिसमें भारतीय सेना पर गर्व किया है।

मिनी माथुर ने क्या कहा?
अभिनेत्री और मॉडल मिनी माथुर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा वो रात भर नहीं सो पाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने सभी के लिए प्रार्थना की।

रिचा चढ्ढा ने मजाक ना करने को कहा
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिचा चढ्ढा ने लिखा कि यह कोई मैच या खेल नहीं और ये वॉर है। हमेशा मजाक की जरूरत नहीं होती, विचारशील बनें।

वीर दास ने सेना को रक्षा करने के लिए धन्यवाद दिया
अभिनेता वीर दास ने तनावपूर्ण माहौल में, जो ब्लैकऑउट में बैठे हैं उनके लिए उन्होंंने प्रार्थना की।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago