उत्तराखण्ड

बॉलीवुड गायक सोनू निगम ने हेलीकॉप्टर से किया केदारनाथ धाम का दर्शन

उत्तराखंड:-  बॉलीवुड गायक सोनू निगम ने आज सुबह भगवान केदारनाथ के दर्शन किए। सोनू निगम आज सुबह सवा सात बजे हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचे। हैलीपेड पर तीर्थयात्री और उनके प्रशंसक बड़ी संख्या में उन्हें देखने और बातचीत करने के लिए को उत्सुक दिखे। बाद में कई प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो खिंचवाए। वहीं हैलीपैड पर मंदिर समिति और तीर्थपुरोहित समाज ने उनका स्वागत किया। उनके साथ पारिवारिक जन भी केदारनाथ दर्शन को पहुंचे थे। हैलीपेड से पैदल वह केदारनाथ मंदिर आए और बाहर से प्रणाम किया। उन्होंने यात्रियों के साथ ही मंदिर में प्रवेश किया और भगवान शिव की अराधना की। साथ ही जलाभिषेक किया। मंदिर प्रांगण में मंदिर समिति प्रभारी अधिकारी/ अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी ने बॉलीवुड हस्ती को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया और उनका स्वागत किया।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ हरीश गौड़ ने अवगत कराया कि केदारनाथ मंदिर में दर्शन के बाद गायक सोनू निगम अभिभूत दिखे। जब उनसे पूछा गया कि वह अचानक भगवान केदारनाथ के दर्शन को आ गये तो उन्होंने कहा यहीं समझों “संदेशे आते है ”  अर्थात उन्हें भगवान केदारनाथ का बुलावा आया था। वह ईश्वर के प्रति सदा कृतज्ञ रहे हैं। कहा वह साथ ही अपने संघर्ष के बुरे- भले  दिनों को और उस समय के सहयोगियों को हमेशा याद रखते है जिन्होंने मुंबई में बुरे दौर में उनको संभाला। जब वह अपने पिता के साथ शादियों में स्टेज पर गाते थे।  उनके संदेशे आते हैं कहते तीर्थयात्री समझ गये कि उनका इशारा उनके गाये प्रसिद्ध गाने की तरफ भी है। उल्लेखनीय है कि बॉर्डर फिल्म में संदेशे आते है हमें तड़पाते है जो चिठ्ठी आती है पूछे जाती है कि घर कब आओगे ” गाने को गाकर सोनू निगम को देश विदेश में उनके प्रशंसकों ने सर आंखों पर बिठा दिया था। आज 27 वर्ष बाद भी यह गाना लोक प्रियता के पहले पायदान पर है और यह गाना पत्थर दिल को भी भावुक कर देता है। सोनू निगम ने देश की सभी भाषाओं में गाने गाये, माता रानी के जागरण भजन को भी ख्याति मिली, हिंदी,पंजाबी, उड़िया, तमिल, बंगाली हो या मराठी गाने गाये है।

आज इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी/ अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी सहित पुजारी शिवशंकर लिंग केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल पुष्पवान,लोकेंद्र रिवाड़ी,  अरविंद शुक्ला, पारेश्वर त्रिवेदी, ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago