उत्तराखण्ड

बड़ोवाला क्षेत्र में सूखे नाले में पड़ा मिला एक महिला और करीब छह माह के बच्चे का शव

देहरादून:-  बड़ोवाला क्षेत्र में पेट्रोल पंप से आगे सूखे नाले में एक महिला और करीब छह माह के बच्चे का शव पड़ा मिला है। माना जा रहा है कि दोनों मां बेटी हैं। हालांकि इसका पता डीएनए रिपोर्ट के बाद ही चल सकता है।  पटेलनगर के बड़ोवाला क्षेत्र में एक सूखे नाले में छह माह की बच्ची और एक महिला का शव पड़े मिले। दोनों शव करीब तीन दिन पुराने बताए जा रहे हैं। दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। माना जा रहा है कि दोनों की हत्या कर किसी ने शव यहां फेंके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रात का वक्त होने के कारण पंचायतनामे भी शवों के नहीं हो पाए हैं।

पटेलनगर कोतवाली इंस्पेक्टर कमल कुमार लूंठी ने बताया कि बड़ोवाला क्षेत्र में पेट्रोल पंप से आगे सूखे नाले में एक लड़की और करीब छह माह के बच्चे का शव पड़ा मिला है। उनसे दुर्गन्ध आ रही है। माना जा रहा है कि शव 2-3 दिवस पुराना हो सकता है। दोनों शवों को कब्जे में लिया गया है। मौके पर शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। शव का पंचायतनामा बुधवार को भरा जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल पाएगा। मामला खुलेगा या नहीं इसका पता तो वक्त के साथ ही चल सकेगा, लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस इस चुनौती को किस स्तर पर लेती है। और बता दें कि इससे पहले भी कई बड़े हत्याकांड पुलिस सुलझा नहीं पाई है।

पुलिस के मुताबिक बड़ोवाला में जो दो शव मिले हैं उनके बारे में माना जा रहा है कि दोनों मां बेटी हैं। हालांकि इसका पता डीएनए रिपोर्ट के बाद ही चल सकता है। लेकिन ये बात पुलिस की मुश्किलें और बढ़ा रही है। पहले तो शवों की पहचान करना ही चुनौती है। इसके बाद दोनों के बीच संबंध में खंगालने होंगे। मरने वाली दोनों मां-बेटी ही हुईं तो शक की सुई परिवार पर भी घूमेगी।  जिस स्थान पर महिला और बच्ची के शव मिले हैं वह क्षेत्र आता बेशक पटेलनगर थाना क्षेत्र में है, लेकिन वह शहर के बाहर का देहात क्षेत्र है। यहां पर भीड़भाड़ और आवागमन शहर की तुलना में कम है। ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण ज्यादा सीसीटीवी कैमरे भी नहीं है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल के पास एक वेडिंग प्वाइंट है, लेकिन वह भी बंद है। बाकी स्थलों में ज्यादा सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं।  महिला और बच्ची के शवों की शिनाख्त के लिए पुलिस ने कोशिश तेज कर दी है। इस मामले के लिए टीम का गठन किया गया है। आस-पास के थाना क्षेत्रों के अलावा यूपी के सीमावर्ती जिलों में भी घटना के बारे में जानकारी दी गई है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago