मनोरंजन

बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेस अनन्या पांडे को मिला अंतर्राष्ट्रीय सम्मान, फोर्ब्स ने किया शामिल

अनन्या पांडे की उम्र अभी 26 साल है, बॉलीवुड करियर को भी लंबा वक्त नहीं हुआ है। इसके बावजूद वह अलग-अलग जॉनर की फिल्में कर चुकी हैं। एक एक्ट्रेस के तौर भी दर्शक उनमें बदलाव देख रहे हैं। हाल ही में अनन्या पांडे का नाम फोर्ब्स (इंटरनेशनल बिजनेस मैगजीन) की 30 अंडर 30 की एशिया लिस्ट में शामिल हुआ।  हाल ही में फोर्ब्स ने अपनी 30 अंडर 30 की एशिया लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 30 साल से कम उम्र के अलग-अलग फील्ड के युवा लोगों को शामिल किया जाता है। 2025 की फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया लिस्ट में अनन्या पांडे ने जगह बनाई है। अनन्या पांडे के फैंस एक्ट्रेस की इस अचीवमेंट से खुश हैं।

अनन्या पांडे के करियर फ्रंट की बात करें तो साल 2019 में बॉलीवुड में डेब्यू किया, फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ में ग्लैमरस रोल किया। हाल ही में फिल्म ‘केसरी 2’ में एक संजीदा किरदार निभाया है। इस साल वह एक फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ भी कर रही हैं। पिछले साल अनन्या पांडे एक सीरीज ‘कॉल मी बे’ में भी नजर आईं। इसके अलावा एक फिल्म ‘कंट्रोल’ में भी अनन्या दिखीं, यह फिल्म सोशल मीडिया के बुरे परिणाम दिखाती है।

फोर्ब्स की 2025 की लिस्ट में अनन्या पांडे के अलावा एक्टर ईशान खट्टर का नाम भी शामिल हुआ है। शाहिद कपूर के सौतेले भाई ईशान खट्टर को हाल ही में ‘रॉयल्स’ वेब सीरीज में देखा गया है। अब तक कई हिंदी फिल्मों और इंग्लिश वेब सीरीज में भी यह एक्टर नजर आ चुका है। ‘द परफेक्ट कपल(2024)’ सीरीज में उन्हें हॉलीवुड एक्ट्रेस निकाेल किडमैन के साथ काम करने का मौका मिला था।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago