देश-विदेश

मंडी से दिल्ली जा रही बस पर हमला, शरारती तत्वों ने रॉड से तोड़ा शीशा, मचा हड़कंप

हिमाचल  प्रदेश:- हिमाचल  मंडी से दिल्ली जा रही परिवहन निगम मंडी डिपो की एक बस पर दिल्ली बॉर्डर के पास शरारती तत्वों की ओर से तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। शातिरों ने अचानक ओवरटेक कर बस के आगे बोलैरो गाड़ी लगा दी और उतर कर फ्रंट शीशे पर रॉड मार दी। इससे फ्रंट शीश टूट गया और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चालक-परिचालक कुछ समझ पाते, तब तक शातिर फरार हो गए।  शुक्रवार दोपहर सवा तीन बजे घटित इस घटना की पुलिस ने देर रात तक शिकायत भी दर्ज नहीं की। बस में बैठी सवारियों को चालक-परिचाक ने दूसरी बसों में बैठाकर रवाना किया।

बस चालक बिलासपुर निवासी मधुर मोहन ने बताया कि बस शुक्रवार सुबह सवा पांच बजे मंडी से दिल्ली के लिए निकली थी जोकि दोपहर बाद करीब पौने चार बजे तक दिल्ली बस स्टैंड पहुंचनी थी, लेकिन करनाल बाइपास के समीप तीन बाइक बाइक सवार युवकों ने बस को रुकवा कर बिना मतलब चालक-परिचालक व सवारियों के साथ गाली-गलौच करना शुरू कर दिया, जिन्हें समझाने पर वह अपनी मनमानी करते रहे। बाइकर युवाओं का आरोप था कि बस चालक ने बस को उनकी तरफ दबाकर क्यों रखा? इसके पांच मिनट बाद एक जीप चालक ने बस के आगे जीप को तिरछा लगा कर लोहे की रॉड से बस के आगे व साइड में लगे शीशों को तोड़ दिया।

जिससे कांच का एक कण चालक की आंख में भी घुस गया। देरशाम तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और न ही इस घटना के संबंध में कोई शिकायत दर्ज की। बता दें कि बीते महीने पंजाब जा रही बसों पर भी हमले की घटनाएं पेश आई थी। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण रहा। अब दिल्ली बॉर्डर में पेश आई घटना ने भी हर किसी को सकते में डाल दिया है। उधर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिल अग्निहोत्री ने बताया कि मामला ध्यान में आया है। पुलिस को शिकायत सौंपी गई है। दिल्ली स्थित एचआरटीसी प्रबंधन को भी इस मामले की जानकारी दे दी गई है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago