देश-विदेश

भड़काऊ बयानों के बीच पीएम शरीफ का यू-टर्न? पहलगाम जांच का प्रस्ताव चौंकाने वाला

पाकिस्तान:- पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत के सख्त रुख से पाकिस्तान घबराया हुआ है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने बयान दिया है कि वे पहलगाम हमले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए तैयार हैं। हालांकि खुद को मजबूत दिखाने की कोशिश करते हुए शरीफ ने कहा कि हम किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार हैं। पाकिस्तान के कई नेता भड़काऊ बयानबाजी कर चुके हैं, लेकिन पीएम के बयान से साफ है कि पाकिस्तान गीदड़भभकी भले ही दिखा रहा है, लेकिन भीतर से उसे भी भारत के हमले का डर है।  बीती 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 26 निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या कर दी थी। इस हमले के पीछे लश्कर ए तैयबा के सहयोगी संगठन टीआरएफ का हाथ बताया जा रहा है।

भारत ने हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया और सख्त कदम उठाते हुए सिंधु जल समझौता स्थगित कर दिया है। भारत के इस कदम से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और पाकिस्तान ने कहा है कि पानी रोकने का मतलब युद्ध होगा। साथ ही पाकिस्तान ने भी भारतीय एयरलाइंस के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है और शिमला समझौते से पीछे हटने का एलान कर दिया है।

अब पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि ‘किसी को भी भुलावे में नहीं रहना चाहिए…हमारे सशस्त्र बलो पूरी तरह से देश की सुरक्षा करने और किसी भी परिस्थिति का जवाब देने में सक्षम हैं, जैसा कि हम फरवरी 2019 में दिखा भी चुके हैं।’ शरीफ ने कहा कि ‘पहलगाम में हाल ही में हुई त्रासदी इस दोषारोपण के खेल का एक और उदाहरण है, जिसे पूरी तरह से बंद किया जाना चाहिए। एक जिम्मेदार देश के रूप में अपनी भूमिका को जारी रखते हुए, पाकिस्तान किसी भी तटस्थ, पारदर्शी और विश्वसनीय जांच में भाग लेने के लिए तैयार है।’ शहबाज शरीफ ने अपनी सेना के प्रमुख जनरल आसिम मुनीर के बयान को दोहराते हुए कहा कि कश्मीर, पाकिस्तान के लिए गले की नस है और कश्मीर को लेकर फिर से अपना वही पुराना राग अलापा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago