देश-विदेश

‘पहले स्वीकार नहीं किया, अब जांच की बात’, उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान पर उठाए सवाल

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के पहलगाम हमले की जांच को लेकर दिए बयान के बाद अब जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उनकी पेशकश पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पहले उन्होंने यह स्वीकार नहीं किया था कि पहलगाम में कुछ हुआ था। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बयान को सिरे से खारिज कर दिया है। पाकिस्तान के पीएम ने पहलगाम हमले की पारदर्शी और विश्वसनीय जांच के लिए हां कही थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वह इस्लामाबाद से आने वाले बयानों को ज्यादा महत्व नहीं देना चाहते। उन्होंने भारत पर आरोप लगाने के लिए पाकिस्तान की खुली आलोचना की। साथ ही इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। जिसमें 22 अप्रैल को 26 लोग मारे गए थे।

सीएम उमर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पहले तो पाकिस्तान ने पहलगाम में हुए हमले को स्वीकार ही नहीं किया था। फिर कहा कि ये हमला भारत ने ही कराया है। उन्होंने सबसे पहले हमारे ऊपर ही आरोप लगाए। इसलिए उनके बारे में कुछ भी कहना बड़ा ही मुश्किल है।

पाकिस्तान के पीएम के बयान पर पूछे जाने पर सीएम उमर ने कहा कि मैं पाकिस्तान के नेताओं के बयानों पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। यह घटना नहीं होनी चाहिए थी। सिंधु जल संधि और चिनाब नदी पर बनाए गए बांधों पर अब्दुल्ला ने कहा कि आप दोनों को क्यों जोड़ रहे हैं? जल संधि का इन चीजों से क्या लेना-देना है। सिंधु जल संधि निलंबित है या नहीं, इसका इन परियोजनाओं से क्या लेना-देना है?। बता दें कि मुख्यमंत्री अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद समीक्षा करने के लिए रामबन पहुंचे थे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार को भारत के कड़े रूख के बाद पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर कहा कि पाकिस्तान किसी भी तटस्थ, पारदर्शी और विश्वसनीय जांच में भाग लेने के लिए तैयार है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago