देश-विदेश

पहलगाम हमले के बाद सख्ती: 43 साल से भारत में रह रहीं दो पाकिस्तानी बहनों को लौटने का फरमान

पहलगाम हमले के बाद भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को उनके देश वापस भेजने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में राजोरी के शाहदरा शरीफ में 43 वर्षों से रह रहीं दो सगी बहनों को भी पाकिस्तान जाने का फरमान मिला है। इस फरमान के बाद दोनों बेचैन हैं। उनका कहना है कि पाकिस्तान में अब उनका कोई नहीं है। ऐसे में वह वहां कैसे रह पाएंगी?

दोनों बहनों सगीर जमील (65) और जमीर जमील (63) के परिजनों ने बताया कि 43 साल पहले कुछ ऐसे हालात बने थे कि उनके परिजन दोनों सगी बहनों को राजोरी के शाहदरा शरीफ ले आए थे। उसके बाद दोनों की परवरिश यहीं पर हुई, उनका विवाह भी यहीं पर हुआ और अब उनके अपने पोते भी है। उन्होंने बताया कि 43 सालों में उनके जो भी परिजन पाकिस्तान में थे, उनकी अब मृत्यु हो चुकी है और अब पाकिस्तान में उनका कोई नहीं रहता।

दोनों बहनों के परिजनों ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि उन दहशतगर्दों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, लेकिन उस हमले से ऐसे लोगो को न जोड़ा जाए, जिनका हमले से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि दोनों बहनें अब उम्रदराज हो चुकी हैं और अक्सर बीमार भी रहती हैं और जब उनका पाकिस्तान में कोई है ही नहीं तो वो बुढ़ापे में वहां किस के पास जाएंगी? वहीं पुलिस ने सरकार के आदेश का पालन करते हुए दोनों बहनों को राजोरी से वाघा बॉर्डर के लिए रवाना कर दिया है।     बुद्धल के औरंगजेब से निकाह करने वाली सारा खान भी पाकिस्तान जाएंगी, मगर इसके लिए उन्हें अपने 12 दिन के बेटे को भारत में ही पिता के पास छोड़ना पड़ेगा। औरंगजेब ने बताया कि उसका बड़ा बेटा उमर हयात पाकिस्तान में पैदा हुआ था। इसके बाद उनकी पत्नी को लॉन्ग टर्म वीजा मिला, जिसके बाद वह भारत आ गई।

बड़ा बेटा अब पांच साल का है और करीब 12 दिन सारा ने एक और बेटे को जन्म दिया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार के जो आदेश जारी हुए हैं, उस आदेश के अनुसार उनकी पत्नी पाकिस्तान में जन्मे अपने बड़े बेटे उमर को साथ लेकर पाकिस्तान जाएंगी, लेकिन बुद्धल में पैदा हुए 12 दिन के मासूम को मां का साथ छोड़ना होगा। औरंगजेब ने बताया कि वह वाघा बॉर्डर पर अधिकारियों से गुहार लगाएंगे कि 12 दिन के मासूम को भी या तो मां के साथ जाने दिया जाए या मां को ही यहीं रहने दिया जाए।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

10 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

10 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

10 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

10 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

10 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

10 months ago