देश-विदेश

कोतवाली थाना क्षेत्र में भीषण हादसा, अनियंत्रित कार ने मचाई तबाही, कई घायल

पटना में एक अनियंत्रित कार ने कई लोगों को रौंद दिया। भागने के दौरान कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में कई लोग चोटिल हो गये। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के इनकम टैक्स गोलंबर और तारा मंडल के बीच की है। घटना के संबंध में घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों का कहना है कि BR0 1BZ 3311 नंबर की कार तीव्र गति से जाते हुए कार ने कई लोगों को रौंद दिया। जब लोग घटना को देखकर लोग शोर मचाने लगे, तब भागने के दौरान कार बीच सड़क पर पलट गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना में कई लोग घायल हो गये हैं। कमोबेश कई लोग चोटिल भी हैं।

घटना की सूचना मिलते ही तुरंत कोतवाली थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत करने में जुट गई। घटना के संबंध में कोतवाली थाना के थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि कार में कोई शख्स नहीं था, यानी घटना के बाद जब लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो कार में सवार लोग वहां से फरार हो चुके थे। फिलाहल मामले की जांच पड़ताल चल रही है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago