उत्तर प्रदेश

कोहरे के कारण लखनऊ-वाराणसी फोरलेन पर लगातार दुर्घटनाएं, एक हादसे में छह कारें टकराईं

उत्तराखंड:-  घने कोहरे के चलते शुक्रवार की रात करीब 02:00 बजे वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर एक के बाद एक छह कारें आपस में टकरा गईं। दुर्घटना में चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। गाड़ियों के एयरबैग खुलने से बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। हालांकि गाडियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायलों में जौनपुर व वाराणसी के लोग शामिल हैं। गुरुवार की रात से ही कोहरे के चलते लखनऊ- वाराणसी फोरलेन पर यातायात प्रभावित रहा। पहली घटना बृहस्पतिवार सुबह की है। भोर में करीब 02:00 बजे लखनऊ- वाराणसी फोरलेन के हनुमानगंज बाईपास के नजदीक एक कार अभियाकला डायवर्जन बोर्ड से टकरा गई। कार सवार यात्रियों को वाराणसी से लखनऊ एयरपोर्ट ले जाया जा रहा था जिसके बाद चालक ने खराब कार को इंडीकेटर जलाकर डायवर्जन बोर्ड के पास खड़ी कर दिया। रात में ही कार सवार रामाश्रय, जयकीर्ति, श्री देव सहित छह लोग रोडवेज बस से लखनऊ एयरपोर्ट को चले गए।

दूसरी घटना सुबह करीब 07:00 बजे की है। कोहरे के चलते जौनपुर से लखनऊ जा रही दो कारें अभियाकला डायवर्जन स्थल पर अनियंत्रित होकर डायवर्जन बोर्ड से टकराकर पलट गईं। दोनों कारों पर सवार जौनपुर के शहर निवासी मुन्ना पांडेय, आशीष, वैभव और हर्षित सहित छह लोग घायल हो गए जिन्हें मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा गया।

तीसरी घटना में रात को ही लखनऊ की ओर से आ रही दो गाड़ियां महानपुर डायवर्जन बोर्ड से टकराकर पलट गईं जिन पर सवार चालक सहित चार लोग चोटिल हो गए। घायलों को मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल भेजवाया है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिह ने बताया कि घटना की जानकारी नही है, थाने पर सूचना या कोई तहरीर नहीं दी गई है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago