उत्तर प्रदेश

खराब मौसम के चलते दो फ्लाइट्स वाराणसी की जगह लखनऊ डायवर्ट, 334 यात्री थे सवार

अहमदाबाद व दिल्ली से वाराणसी जाने वाली दो उड़ानें खराब मौसम के चलते लखनऊ स्थित अमौसी एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दी गईं। विमानों में कुल 334 यात्री थे। मौसम सामान्य होने के बाद विमानों को वाराणसी रवाना किया गया। मामला दो दिन पहले बृहस्पतिवार रात का है। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अहमदाबाद से वाराणसी जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6ई-6805 की लैंडिंग रात 8:53 बजे की गई। यह उड़ान अहमदाबाद से शाम 6.45 बजे उड़ान भरकर रात 8:35 बजे वाराणसी पहुंचती है। लेकिन, वाराणसी में मौसम खराब होने के कारण विमान की लैंडिंग नहीं करवाई जा सकी।

एयर ट्रैफिक कंट्रोलर एटीसी से अनुमति लेने के बाद पायलट ने विमान को लखनऊ डायवर्ट कर दिया, जहां विमान को लैंड करवाया गया। विमान में केबिन क्रू सहित 148 यात्री सवार थे। इसके करीब पंद्रह मिनट बाद दिल्ली से वाराणसी जा रहा इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6ई-2235 भी लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया।

इसे रात 9:10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया। इस विमान ने दिल्ली एयरपोर्ट से शाम 6:55 बजे उड़ान भरी, जिसे रात 8.15 बजे वाराणसी में लैंड करना था। लेकिन, खराब मौसम के कारण इसे भी लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। विमान में छह केबिन क्रू के साथ 186 यात्री सवार थे। मौसम सामान्य होने के बाद दोनों विमानों को वाराणसी रवाना किया गया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago