उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 07 अक्टूबर 2025 को पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस अवकाश की घोषणा महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर की गई है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दिन को राज्य स्तर पर विशेष महत्व देने के लिए सरकारी अवकाश घोषित किया है। यह घोषणा श्रावस्ती से की गई।
भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की मांग की थी। समाज के पदाधिकारी द्वारा सरकार से 7 अक्टूबर को सार्वजनिक छुट्टी घोषित करने को लेकर ज्ञापन भी सौंपे थे। वाल्मीकि समाज के अनुसार पहले इस दिन सरकारी अवकाश होता था बाद में इसे रद्द कर दिया गया था। 2025 से यह परंपरा पुनः शुरू की जा रही है।
जिले के एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को सीएम इकौना के सीताद्वार मंदिर पहुंचे। उन्होंने सीताद्वार मंदिर व महर्षि वाल्मीकि आश्रम पर दर्शन-पूजन के बाद विशाल जन सभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने ने श्रावस्ती को 510 करोड़ रुपये की 54 परियोजनाओं का तोहफा दिया, जिसमें 238 करोड़ के 32 लोकार्पण व 274 करोड़ के 22 शिलान्यास कार्य शामिल रहे। लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों कमली, शिवराम, सर्वजीत, सतेंद्र, आलोक, रिंकी रावत को चेक वितरित किया।इस दौरान विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडेय, जिला पंचायत दद्दन मिश्र, एमएलसी साकेत मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा, आयुक्त देवीपाटन मंडल शशि भूषण लाल सुशील, आईजी अमित पाठक, डीएम अजय कुमार द्विवेदी, एसपी राहुल भाटी भी मौजूद रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…