साउथ सिनेमा के पावर स्टार पवन कल्याण की नई फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी शुरुआत की है। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच गजब का उत्साह देखने को मिला था और अब कलेक्शन के आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं। सिर्फ तीन दिनों में ही फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है।
गुरुवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया। पहले दिन का कलेक्शन 63.75 करोड़ रुपये रहा, जो पवन कल्याण के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक है। इससे साफ हो गया कि फैंस लंबे समय से इस फिल्म का इंतज़ार कर रहे थे। फिल्म की कमाई दूसरे दिन कुछ गिरी और 18.45 करोड़ रुपये रही। हालांकि शनिवार को यानी तीसरे दिन थोड़ी रिकवरी देखने को मिली और फिल्म ने 18.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अब फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी रविवार को खबर लिखे जाने तक 15.37 करोड़ कमा लिए हैं। चौथे दिन के अब तक के आंकड़े को मिलाकर फिल्म ‘ओजी’ का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 137.07 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। वहीं, वर्ल्डवाइड आंकड़े और भी चौंकाने वाले हैं। मेकर्स के मुताबिक, फिल्म ने ग्लोबली 170 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। यानी, यह फिल्म न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त कमाई कर रही है। निर्देशक सुजीत ने इस फिल्म को एक गैंगस्टर ड्रामा के रूप में पेश किया है। पवन कल्याण इसमें ओजस गंभीरा नाम के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो गलत ताकतों के खिलाफ लड़ता है और अपने परिवार व समाज की रक्षा करता है। तलवार से लेकर बंदूक तक, पवन कल्याण का दमदार एक्शन फैंस को सिनेमाघरों तक खींच रहा है।
इस फिल्म में विलेन के रोल में बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी नजर आए हैं। उनका स्क्रीन प्रेजेंस इतना दमदार है कि वह हर बार पर्दे पर आते ही दर्शकों का ध्यान खींच लेते हैं। उनके अलावा प्रियंका अरुल मोहन, श्रीया रेड्डी, प्रकाश राज और अर्जुन दास जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभा रहे हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…