राजकुमार राव और वामिका गब्बी अभिनीत मैडॉक की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ इन दिनों सिनेमाघरों में सजी हुई है। हालांकि, इसकी थिएटर रिलीज टल गई थी। इसे ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा था। हालांकि, अब जब फिल्म सिनेमाघरों में लगी हुई है तो दर्शकों से इसे प्यार भी भरपूर मिल रहा है। तीन ही दिनों में यह अर्धशतक के करीब पहुंच गई है।
फिल्म ‘भूल चूक माफ’ की निर्माता कंपनी मैडॉक फिल्म्स ने जब इसे सीधे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया तो पीवीआर आइनॉक्स और मैडॉक के बीच विवाद पैदा हुआ और मामला कोर्ट तक जा पहुंचा। इसके बाद फिल्म को पहले सीधे थिएटर में रिलीज किया गया है। 23 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक शुरुआत की।
करण शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ ने पहले दिन सात करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। कल शनिवार को दूसरे दिन इसमें काफी इजाफा हुआ और कलेक्शन 9.5 करोड़ रुपये रहा। आज रविवार की छुट्टी का भी इसे भरपूर फायदा मिला है।
खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अंतिम आंकड़े आने तक इसमें और इजाफा होने की पूरी संभावना है। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 26.5 करोड़ रुपये हो गया है। जल्द ही यह बॉक्स ऑफिस पर अर्धशतक जड़ देगी।
फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का बजट करीब 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस हिसाब से फिल्म की तीन दिनों की कमाई बजट को देखते हुए अच्छी मानी जाएगी। फिल्म ‘भूल चूक माफ’ थिएटर में सिर्फ दो हफ्तों के लिए है। इसके बाद यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। इस फिल्म को 6 जून को ओटीटी प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…