मनोरंजन

थिएटर नहीं, ओटीटी पर रिलीज़ होगी राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ़’

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पहलगाम में हुए हमले के बाद भारत ने बीते दिन Pok में 9 आतंकी अड्डो पर एयरस्ट्राइक कर करारा जवाब दिया। भारत ने इस मिशन को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम दिया। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को देखते और भारतीयों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई फैसले लिए गए। फिल्मी सितारों ने भी पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ मिशन की सराहना की।

इस बीच ही राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म ‘भूल चूक माफ’ की थिएटर रिलीज को लेकर मेकर्स ने बड़ा फैसला लिया । देशभर में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेकर्स अब इस टाइम लूप कॉमेडी को सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर रहे हैं। भूल चूक माफ की रिलीज डेट में भी बदलाव किया गया है। अब कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज होगी फिल्म, नीचे आर्टिकल में पढ़ें डिटेल्स:

मैडॉक फिल्म्स ने भूल चूक माफ की ओटीटी रिलीज से जुड़ी जानकारी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की, जिसके साथ उन्होंने एक बयान जारी किया। जिसमें उन्होंने लिखा, “हाल ही में हुई घटना पर प्रकाश डालते हुए और देश की सुरक्षा ड्रिल को ध्यान में रखते हुए, मैडॉक फिल्म्स और अमेजन MGM स्टूडियो ने ये फैसला लिया है कि हम फैमिली एंटरटेनर फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को सीधा आपके घरों में लेकर आएंगे। एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पहलगाम में हुए हमले के बाद भारत ने बीते दिन Pok में 9 आतंकी अड्डो पर एयरस्ट्राइक कर करारा जवाब दिया। भारत ने इस मिशन को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम दिया। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को देखते और भारतीयों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई फैसले लिए गए। फिल्मी सितारों ने भी पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ मिशन की सराहना की।

इस बीच ही राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म ‘भूल चूक माफ’ की थिएटर रिलीज को लेकर मेकर्स ने बड़ा फैसला लिया । देशभर में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेकर्स अब इस टाइम लूप कॉमेडी को सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर रहे हैं। भूल चूक माफ की रिलीज डेट में भी बदलाव किया गया है। अब कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज होगी फिल्म, नीचे आर्टिकल में पढ़ें डिटेल्स:

मैडॉक फिल्म्स ने भूल चूक माफ की ओटीटी रिलीज से जुड़ी जानकारी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की, जिसके साथ उन्होंने एक बयान जारी किया। जिसमें उन्होंने लिखा, “हाल ही में हुई घटना पर प्रकाश डालते हुए और देश की सुरक्षा ड्रिल को ध्यान में रखते हुए, मैडॉक फिल्म्स और अमेजन MGM स्टूडियो ने ये फैसला लिया है कि हम फैमिली एंटरटेनर फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को सीधा आपके घरों में लेकर आएंगे।

इस फिल्म को आप सबके साथ सेलिब्रेट करने का हम वैसे तो बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन देश सबसे ऊपर आता है। मेकर्स ने कैप्शन में ये भी बताया कि फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video) पर अगले हफ्ते 16 मई को रिलीज होगी।

किसी भी नई फिल्म के आने से पुरानी मूवी के कलेक्शन पर असर जरूर पड़ता है। हालांकि, भूल चूक माफ के मेकर्स के इस फैसले से कहीं न कहीं अजय देवगन- अक्षय कुमार ने राहत की सांस जरूर ली होगी। इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर रेड 2 की रफ्तार काफी तूफानी है और हर दिन मूवी अच्छा कमा रही है, ऐसे में राजकुमार राव की मूवी के हटने से अब इस फिल्म के पास खेलने के लिए खुला मैदान है

भूल चूक माफ की ओटीटी रिलीज पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये बहुत ही स्मार्ट और सेंसिबल मूव है”। दूसरे यूजर ने लिखा, “मैं इस फिल्म का 2 महीने से इंतजार कर रहा हूं, टिकट भी बुक कर ली, अब आप कह रहे हैं ये थिएटर में नहीं आएगी”।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago